{"_id":"5a55b6724f1c1b4f198b5f94","slug":"this-lohri-know-the-lip-smacking-easy-recipe-of-til-gud-ladoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" मकर संक्रांति 2018: अपनों को दें तिल और गुड़ की गर्मी, जानें लड्डू बनाने का आसान तरीका","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मकर संक्रांति 2018: अपनों को दें तिल और गुड़ की गर्मी, जानें लड्डू बनाने का आसान तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी के बीच अपनो को प्यार की गर्मी से सराबोर करता त्योहार लोहड़ी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार पर तिल और गुड़ खाने का विशेष महत्व है। आइए इस लोहड़ी इस खास टेस्टी तिल के लड्डू की रेसिपी के साथ अपनों का मुंह मीठा करवाएं।
तिल शरीर को गर्मी और ऊर्जा देता है। लोग अक्सर इसे बनी चीजों खासकर लड्डू का सेवन लोहड़ी और मकर संक्रांति पर करते हैं। ये टेस्टी लड्डू बनाने में जितने आसान है खाने में उतने ही टेस्टी होते हैं। आइए जानते है इन्हें बनाने के तरीके के बारे में।
साम्रगी-
तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)

विधि-
-तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद कढ़ाई गरम करके तिल कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें। तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लें।
-इसके बाद दूसरी कढ़ाई में मावा हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-इसके बाद मावा, पिसे हुए तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लें। आपका लड्डू का मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है।
-इस मिश्रण से लड्डू की शेप के लड्डू बना लीजिए। इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खाया जा सकता है।