आज के व्यस्त समय में ज्यादातर लोग कई प्रकार के रोगों का शिकार होते हैं जिसमें कैंसर एक आम बात होती जा रही है। हालांकि इसका इलाज भी अब काफी आसान और आधुनिक हो गया है। बाजार में कई एंटी कैंसर ड्रग मौजूद हो गए हैं पर यदि हम खाने में कुछ ऐसे सब्जियों और फलों को रखें जो कि कैंसर के सेल्स से लड़ने में हमारी मदद करें तो कैसा होगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सब्जियों और फलों के बारे में।
कैंसर से चाहते हैं मुक्ति तो खाइए ये फल और सब्जियां
अदरक- कैंसर ड्रग बनाने में भारी मात्रा में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। यह तेज गति से कैंसर सेल्स के साथ लड़ाई कर सकता है। इसके अलावा अदरक पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है।
कैंसर से चाहते हैं मुक्ति तो खाइए ये फल और सब्जियां
लहसून- कैंसर जैसे रोग में लहसून भी अहम भूमिका अदा करता है। लहसून खाने से कैंसर होने की संभावना कम होती है। लहसून कैंसर सेल्स की बढ़त को रोकता है। इसके अलावा लहसून खाने से त्वचा संबंधी बीमारियां कम होती हैं।
कैंसर से चाहते हैं मुक्ति तो खाइए ये फल और सब्जियां
अखरोट- अखरोट खाने से स्तन कैंसर प्रोस्टेट कैंसर कम होता है। इसके अलावा अखरोट में अधिक मात्रा में ओमेगा 3 मौजूद होता है जो कि कोलेस्ट्रोल और हार्ट अटैक को भी रोकने में संभव होता है।
कैंसर से चाहते हैं मुक्ति तो खाइए ये फल और सब्जियां
टमाटर- टमाटर भी कैंसर सेल्स से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा टमाटर खाने से शरीर की मांसपेशियां भी अच्छी रहती हैं।