फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चखना चाहते हैं जायकेदार स्वाद, तो ये हैं दिल्ली की चार मशहूर जगह

Sat, 16 Dec 2023 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Dec 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
These are Delhi's best eating place
दिल्ली में खाने की बेस्ट जगह। - फोटो : istock

बात खाने-पीने की हो और बात दिल्ली की न हो, तो थोड़ा कुछ अधरा नजर आता है। दरअसल, जो लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं वे अक्सर ही ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां उन्हें नया स्वाद मिल सके। वैसे तो दुनियाभर में आप कहीं भी चले जाएं, तो आपको हर जगह अलग-अलग स्वाद का खाना मिल जाता है। पर अगर बात दिल्ली की हो, तो यहां के खाने के स्वाद का तो क्या ही कहना। आप भले ही दिल्ली या उसके आसपास के इलाके में रहते हो, लेकिन हो सकता है कि हम जिन जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं आप वहां न गए हों। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली की कुछ खास जगहों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

These are Delhi's best eating place
दिल्ली में खाने की बेस्ट जगह। - फोटो : istock

इन जगहों पर जा सकते हैं:-

दिल्ली हाट

  • दिल्ली हाट अपने खाने के अलग स्वाद के लिए काफी प्रसिद्ध है। आईएनए के पास स्थित इस जगह पर आपको हैदराबादी बिरयानी से लेकर राजस्थानी थाली तक आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र, बंगाल, उड़ीसा आदि जगह के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां आपको आसानी से मिल जाएंगे।
These are Delhi's best eating place
दिल्ली में खाने की बेस्ट जगह। - फोटो : istock

हडसन लेन

  • आप खाने का स्वाद लेने हडसन लेन भी जा सकते हैं। ये जगह खासतौर पर कॉलेज के बच्चों के लिए है। यहां आपको कबाब, मोमोज, रिसोतो आदि चीजें मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों खाना मिल जाता है और वो भी स्वाद से भरपूर।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are Delhi's best eating place
दिल्ली में खाने की बेस्ट जगह। - फोटो : istock

चांदनी चौक

  • चांदनी चौक में आप खरीदारी तो कर ही सकते हो, लेकिन यहां मिलने वाले अलग-अलग तरह के खाने का स्वाद भी बेहद खास है। फिर चाहे वो पराठे वाली गली के पराठे हों या फिर यहां के छोले-भटूरे और कचौड़ी आदि। आप यहां कई तरह के खाने का स्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन
These are Delhi's best eating place
दिल्ली में खाने की बेस्ट जगह। - फोटो : istock

लक्ष्मी नगर

  • वैसे तो लक्ष्मी नगर को लोग इसलिए ज्यादा जानते हैं, क्योंकि यहां कई सारे कोचिंग सेंटर हैं और बच्चे यहां तैयारी करते हैं। पर यहां के साउथ इंडियन से लेकर नॉर्थ और चाइनीज खाने की आइटम की क्या ही बात करें। यहां आपको कचौड़ी, मोमोज, चिली पोटैटो जैसी अन्य चीजों का खास स्वाद मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed