फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाम के नाश्ते में इन चीजों को खाने से पाचन शक्ति रहेगी मजबूत

Mon, 14 Oct 2019 04:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
these 5 healthy snacks keeps your stomach healthy
- फोटो : Pixabay

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग अपने खाने पीने पर जरा सा भी ध्यान नहीं देते हैं और उल्टा सीधा खाना बिना सही वक्त के खा लेते हैं। जिसके कारण पेट में गैस, बदहजमी, सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी परेशानियां घेर लेती हैं। यहां तक कि वक्त-बेवक्त खाना, नाश्ता करने की वजह से लोगों का ठीक से पेट भी नहीं साफ होता है। इसलिए आज हम आपको शाम के नाश्ते के लिए कुछ ऐसे सेहतमंद विकल्प बताने जा रहे हैं। जो फाइबर से भरपूर होने के साथ ही पेट संबंधी परेशानी को भी दूर करते हैं। 


 
these 5 healthy snacks keeps your stomach healthy
- फोटो : instagram
स्टीम्ड कॉर्न

स्टीम्ड कॉर्न में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका पाचन भी धीरे-धीरे होता है और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। स्टीम्ड कॉर्न का सेवन करने से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही इसके साथ-साथ यह आपके वजन को कम करने में भी बहुत कारगर है।  तो अब जब भी आपको शाम के समय कुछ अलग खाने का दिल करे तो स्टीम्ड कॉर्न का चुनाव कर सकते हैं।

these 5 healthy snacks keeps your stomach healthy
स्प्राउट्स

केवल ब्रेकफास्ट ही नहीं बल्कि शाम के नाश्ते में भी स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होने की वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स एक बेहतरीन विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 healthy snacks keeps your stomach healthy
पोहा
ओट्स पोहा

अगर आपका कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का दिल कर रहा है तो आप इसके हेल्दी वर्जन यानी ओट्स पोहा का सेवन कर सकते हैं। खाने में टेस्ट के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। ओट्स फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक है।

विज्ञापन
these 5 healthy snacks keeps your stomach healthy
roasted pumpkin seeds
कद्दू के भुने बीज

कद्दू के भुने बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है क्योंकि इसे पचाना आसान होता है। साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आप इसे शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं क्योंकि वह एक ऐसा समय है जिस समय आपको कुछ खाने की इच्छा होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed