फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: आलू के पराठे खाकर हो गए हैं बोर तो सर्दियों में बनाएं अलग स्वाद का स्टफ्ड पराठा

Sat, 07 Jan 2023 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Recipe Of The Day How To Make Stuffed Paratha Recipe Step By Step In Hindi
बथुआ के पराठे - फोटो : Istock

Stuffed Paratha Recipe: सर्दियों में पराठे काफी लजीज लगते हैं। गरमा गरम पराठे और चाय आप सुबह के नाश्ते लेकर लंच डिनर तक में खा सकते हैं। पराठे लगभग हर किसी को पसंद होते हैं। पराठे में कई विकल्प भी होते हैं। साधारण पराठों के अलावा आप सर्दी के मौसम में स्टफ्ड पराठे का भी सेवन कर सकते हैं। आलू पराठे तो लगभग हर किसी ने खाए होंगे। सर्दियों में रायता या अचार के साथ आलू के पराठे आसानी से बनाकर परोस सकते हैं। लेकिन अगर अक्सर ही आलू के पराठे और कचौड़ियां घर पर बनती है और परिवार के सदस्य अब इससे बोर हो गए हैं तो स्टफ्ट पराठे के दूसरे विकल्प को अपना सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सीजन है। इस सीजन में तरह तरह की पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जियां बाजार में आ जाती हैं। अगर चाहें तो बथुआ के स्टफ्ड पराठे भी बना सकती हैं। बथुआ के पराठे बनाना आसान होता है। अगली स्लाइड्स में बथुआ के पराठे बनाने के विधि बताई जा रही है।

Recipe Of The Day How To Make Stuffed Paratha Recipe Step By Step In Hindi
बथुआ

बथुआ के पराठे बनाने के लिए सामग्री

बथुआ का साग, आटा, जीरा, हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और तेल ।

Recipe Of The Day How To Make Stuffed Paratha Recipe Step By Step In Hindi
बथुआ पराठा - फोटो : Istock

बथुआ के पराठे बनाने का तरीका

स्टेप 1- बथुआ के हरे ताजे पत्तों को अच्छे से धो लें। फिर छलनी से सुखाकर बारीक काट लें।

स्टेप 2- अब आटे में बारीक कटा बथुआ, कद्दूकस की हुई अदरक, बारीक कटी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग और नमक मिला लें।

स्टेप 3- फिर दो चम्मच तेल डालकर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe Of The Day How To Make Stuffed Paratha Recipe Step By Step In Hindi
बथुआ पराठा - फोटो : Istock

स्टेप 4- आटा गूंदने के बाद 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 5- फिर हल्का तेल लगाकर आटे को चिकना मसल लें और फिर छोटी लोई बना लें।

स्टेप 6- छोटी छोटी लोई में थोड़ा सूखा आटा लपेटकर गोल बेल लें। उसमें तेल की परत लगाकर फिर से लोई बना लें।

विज्ञापन
Recipe Of The Day How To Make Stuffed Paratha Recipe Step By Step In Hindi
बथुआ के पराठे - फोटो : Istock

स्टेप 7- अब इसे गोल या पराठे के आकार का तिकोना बेल लें।

स्टेप 8- आंच पर तवा गर्म करके उसमें हल्का तेल लगाएं और पराठे को सेकने के लिए तवे पर रख दें।

स्टेप 9- जब पराठा एक ओर सिक जाए तो पलटकर तेल लगाएं और दूसरी ओर सेंक लें।

स्टेप 10- दूसरी ओर भी तेल लगाकर पराठा सुनहरा होने तक सेंक लें।

जब पराठा खस्ता सिक जाए तो दही, अचार या चटनी के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed