{"_id":"5d1c89928ebc3e3cb67b643e","slug":"recipe-of-stuffed-mughlai-paratha-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर बनाएं स्वादिष्ट मुगलई पराठा, मेहमानों को करें सर्व","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर बनाएं स्वादिष्ट मुगलई पराठा, मेहमानों को करें सर्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 03 Jul 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पराठा एक ऐसा डिश है जो हर किसी को पसंद है। चाहे वो स्टफड पराठा हो या फिर सादा पराठा, यह एक ऐसी डिश है जिसे आप किसी भी वक्त एंजॉय कर सकते हैं। इसलिए हम आपको पराठे की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। हम आपको मुगलई पराठा डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आपको इस पराठे का नाम सुनकर नॉर्थ इंडियन खाना लग रहा होगा। लेकिन यह एक बंगाली रेसिपी है और फेमस स्ट्रीट फूड है।
2 of 5
- फोटो : SOCIAL MEDIA
वैसे मुगलई पराठे में आप चिकन या मटन कीमा भरकर ऊपर से एग योक डालकर डिप फ्राई कर सकते हैं, लेकिन वक्त के साथ इसमें कई बदलाव होते रहते हैं। इस पराठे को आप चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं मुगलई पराठे की रेसिपि।
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
सामग्री
मुगलई पराठा बनाने के लिए 3 कप गेहूं का आटा, 1 कप मैदा (ऑल पर्पज फ्लोर), 6 बड़े चम्मच घी, नमक स्वादनुसार, 4 अंडे, 1 कप प्याज, 1 चम्मच हरी मिर्च, 1 कप धनिया की पत्ती और पानी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
विधि
पराठा बनाने के सबसे पहले आटा गूंथ लें। आटे में एक बड़ा चम्मच घी डालें। इसे अच्छे से मिलाकर पानी से गूंथ लें। फिर इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। और एक बॉउल में प्याज को बारीक काटकर रख लें। फिर कुछ घंटे बाद आटे को चार भागों में बांटे। फिर से 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद कम आंच पर नॉन स्टिक पैन रखें। इसी बीच आटा लेकर सूखा आटा डालकर मोटी रोटी बना लें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
अब गर्म पैन पर रोटी को रखें और रोटी पर अंडा फोड़ें। जब अंडा थोड़ा थिक होने लगे तो हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती और नमक डालें। अब आंच धीमी कर लें और इसके चारों साइड्स को सेंटर पर लाकर फोल्ड करें। पराठे को अच्छी तरह से पकाने के लिए इसके चारों ओर घी लगाएं। जब एक तरफ से पक जाए तो ऊपर से घी लगाकर पराठा पलट दें। जैसे ही पराठा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।