फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस डे पर अपने घर में बनाएं ऑरेंज केक, रेसिपी भी जान लीजिए

Fri, 15 Dec 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 15 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Make your Christmas special with this delicious Orange Cake, know the recipe
कुछ ही दिनों बाद  आने वाला है। इस खास अवसर के लिए ज्यादातर लोग केक बनाते हैं। अगर आप भी केक बनाने की सोच रही हैं, तो ये खास रेसिपी आपके लिए
Make your Christmas special with this delicious Orange Cake, know the recipe
सामग्री
एक कप मैदा, एक कीनू या संतरा, दो छोटे चम्मच अलसी के पाउडर, चीनी (बारीक पीसे हुए) आधा कप,  ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और ½ कप रिफाइंड तेल।
Make your Christmas special with this delicious Orange Cake, know the recipe
वि‌धि
ऑरेंज केक बनाने के लिए संतरे का जेस्ट निकाल लें। इसके लिए संतरे को छिलके सहित कद्दूकस कीजिए और ½ छोटा चम्मच जेस्ट निकालकर किसी अलग बर्तन में रख लें। एक अलग बर्तन में मैदा लें। इसमें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर दो बार छान लें, ताकि बेकिंग सोडा मैदे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
-इसके बाद संतरे को निचोड़ का इसका जूस अलग कर लें। ध्यान रखें, केक के लिए एक चौथाई कप जूस की जरूरत होती है। एक अलग बर्तन में जूस और अलसी पाउडर डालकर मिक्स करें। इसमें तेल और संतरे का जेस्ट भी मिलाएं।
-मिश्रण में चीनी मिलाएं और इसे अच्छी तरह से फूलने तक फेंटें। मिश्रण के फूलने के बाद इसमें मैदा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब केक का घोल तैयार है। एक केक का कंटेनर लीजिए और इसमें चिकनाई लगाइए।
-कंटेनर के तले पर बटर पेपर लगाकर इसमें केक का घोल डालें। कंटेनर को थोड़ा हिलाइए, ताकि घोल चारों ओर एक जैसा हो जाए। केक को ऊपर से भी चम्मच से एक समान कर दीजिए।
-केक बेक होने के लिए तैयार है। ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रीहीट कीजिए। प्रीहीट ओवन में निचली रैक पर केक कंटेनर रखकर ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 मिनट के लिए सेट कीजिए। 25 मिनट बाद केक चेक कीजिए।
-केक में चाकू डालकर देखें। यदि केक से चाकू साफ निकल आए, तो समझे केक अंदर से भी अच्छे से बेक हो गया है। अब केक को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। इसके बाद केक के चारों ओर चाकू लगाकर इसे कंटेनर से अलग कर लीजिए। इस केक को आप ताजा भी सर्व कर सकती हैं या फिर इसे फ्रिज में रख 15 से 20 दिन तक भी खा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Make your Christmas special with this delicious Orange Cake, know the recipe
सुझावः
रिफाइंड तेल की जगह मक्खन का भी उपयोग किया जा सकता है। अलसी पाउडर के बदले आप मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क भी इस्तेमाल में ले सकती हैं। अलग-अलग ओवन के बेकिंग समय में थोड़ा-सा फर्क हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed