फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सुबह के नाश्ते के लिए नही है समय तो मिनटों में तैयार करें पनीर रोल

Wed, 23 Feb 2022 10:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 23 Feb 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
make quick breakfast in minutes recipe paneer roll
ROLL

रोज सुबह की भागदौड़ में अगर ब्रेकफास्ट के लिए कम वक्त बचा है तो आप पनीर रोल आसानी से बना सकती है। पांच से दस मिनट की तैयारी में ये फटाफट बन जाता है। साथ ही ये नाश्ता पोषण और स्वाद से भरपूर है। जिसे बच्चे भी पसंद करेंगे। तो अगली बार जब भी नाश्ता बनाने के लिए कम वक्त बचा हो तो ये पनीर रोल फटाफट तैयार करें। जानें इसे बनाने की रेसिपी।

make quick breakfast in minutes recipe paneer roll
roll - फोटो : istock
पनीर रोल बनाने के लिए सामग्री

सुबह के नाश्ते में पनीर रोल बनाना चाह रही हैं तो इसके लिए जरूरत होगी सौ ग्राम पनीर (इसे कद्दूकस कर रख लें), साथ में गेंहू का आटा, एक से दो उबले हुए गाजर, फ्रेंच बींस सौ ग्राम, एक प्याज बारीक कटा हुआ, हरी धनिया, नींबू का रस, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल।

make quick breakfast in minutes recipe paneer roll
रोटी - फोटो : Istock
पनीर रोल बनाने की विधि

पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में गेंहू के आटे को लेकर इसमे चुटकीभर नमक डालकर गूंथ लें। इसे बिल्कुल साधारण रोटी के आटे की तरह ही गूंथना है। अब इस आटे की रोटियां तैयार करें। जरूरत के मुताबिक। किसी कड़ाही में तेल गर्म करें और गर्म तेल में जीरा चटकाएं। फिर बारीक कटी प्याज डालकर भूनें। जब तक कि ये सुनहरा ना हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make quick breakfast in minutes recipe paneer roll
paneer - फोटो : iStock

फिर इसमे पकी हुई सब्जियां गाजर, फ्रेंच बींस और हरी धनिया डालकर मिक्स लें। साथ में पनीर और नींबू का रस डालें। दो मिनट तक अच्छे से पकाने के बाद इसमे नमक और चाट मसाला डालकर स्वाद को अपने हिसाब से बना लें। ये मिश्रण तैयार है। अब बनी हुई रोटियों को लेकर उसमे टोमैटो केचप लगाएं। फिर इस मिश्रण को फैला दें। सभी रोटियों में इसी तरह से मिश्रण को फैलाकर पनीर रोल तैयार कर लें। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये रोल पसंद आएगा। साथ ही ये सेहतमंद भी होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed