फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में अंडे को करें डाइट में शामिल, बनाएं ये स्पेशल इडली

Tue, 04 Jan 2022 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 04 Jan 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
make egg stuffed idli for healthy breakfast here is the recipe
egg - फोटो : pixa

सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना है तो जरूरी है कि सेहतमंद चीजें खाई जाएं। वहीं सही खानपान से काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है। विंटर स्पेशल कुछ बनाना चाहती हैं तो अंडे से बनीं ये इडली जरूर ट्राई करें। सर्दियों में अंडे खाना सेहतमंद होता है। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है। लेकिन रोजाना अगर आमलेट खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार ये नई रेसिपी आप ट्राई कर सकते हैं। अंडे से बनीं इडली बिल्कुल हटके होगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं एगवाली इडली। 

make egg stuffed idli for healthy breakfast here is the recipe
Idli - फोटो : Instagram/nandshomekitchen

वैसे भी इडली खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। साउथ इंडिया की ये रेसिपी हर किसी की मनपसंद होती है। वहीं अंडा भी लोगों को प्रिय है। ऐसे में में दोनों का कॉम्बिनेशन परफेक्ट स्वाद देगा।

make egg stuffed idli for healthy breakfast here is the recipe
इडली - फोटो : पिक्साबे

इसे बनाने के लिए जरूरत होगी दो उबले हुए अंडो की, साथ में एक प्याज बारीक कटा हुआ, साथ में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर. अदरक-लहसुन का पेस्ट. बारीक कटा धनिया का पत्ता, चार इडली, आधा चम्मच गरम मसाला. हल्दी आधा चम्मच, तेल दो चम्मच, पहले से तैयार करके रखा हुआ इडली का बैटर।

विज्ञापन
विज्ञापन
make egg stuffed idli for healthy breakfast here is the recipe
boil egg - फोटो : Pixabay
बनाने की विधि

एक पैन में तेल गर्म कर उसमे राई का तड़का लगा लें। साथ में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये अच्छी तरीके से भुन जाए तो इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। कुछ देर पका लें। फिर इसमे हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर चला लें। अगर ये जलने लगे तो इसमे थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं। अब इन मसालों में उबले हुए अंडों को काटकर डालें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। 

विज्ञापन
make egg stuffed idli for healthy breakfast here is the recipe
Idli - फोटो : Instagram/dating_flavors

अब इडली के सांचे में बटर लगाकर थोड़ा सा इडली का बैटर डालें। फिर इसमे मसाले वाले तैयार अंडे के टुकड़े को डालें। एक बार फिर इस पर इडली का बैटर डालें। जिससे कि अंडा छिप जाए। अब इसे पका लें। तैयार है अंडा स्टफ्ड इडली। सुबह के नाश्ते से लेकर मेहमानों के लिए भी ये खास डिश है। इसे आप ना केवल सांभर के साथ परोस सकती है। बल्कि केवल नारियल की चटनी भी इसका स्वाद बढ़ाने के लिए काफी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed