फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनटों में घर पर बनाएं बिना मावा के सूजी मिल्क केक, ये है रेसिपी

Tue, 10 Aug 2021 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 10 Aug 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Food Tips recipe of Suji Milk Cake without using mawa
milk cake recipe - फोटो : istock

हम भारतीय खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं। किसी को तीखा पसंद होता है, तो किसी को खट्टा खाना पसंद होता है। लेकिन नई-नई चीजों का स्वाद लेना लगभग हर किसी को ही पसंद होता है। वहीं, इन सबके अलावा एक और चीज है जो हर किसी को पसंद आती है, और वो है मिठाई। लोग बाजारों से खरीदकर मिठाई लाते हैं, कभी त्योहारों के मौके पर तो कभी यूं ही उनका स्वाद लेने के लिए। लेकिन बाजार की मिठाई असली है या नहीं? इसे पहचानना थोड़ा मेहनत का काम है। ऐसे में आप घर पर ही झटपट मिठाई तैयार कर सकते हैं। वहीं, अब तो रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे कई त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आप घर पर ही मिठाई बना सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बिना बिना मावा के यानी सूजी वाला मिल्क केक बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।

Food Tips recipe of Suji Milk Cake without using mawa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये चीजें चाहिए:-

-घी आधा कप

-सूजी एक कप

-चीनी

-केसर

-मिल्क पाउडर।

Food Tips recipe of Suji Milk Cake without using mawa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे करें तैयार:-

-सबसे पहले आपको एक बर्तन लेना है और इसमें चीनी और पानी डाल लेना है। फिर इसे हल्का गर्म कर लें जिससे चीनी का पानी तैयार हो जाए।

-जब चीनी अच्छे से पानी में घुल जाए, तो फिर इसमें थोड़ी केसर डाल लें, और तैयार की गई चाशनी में इसे मिलाकर गैस बंद कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food Tips recipe of Suji Milk Cake without using mawa
recipe - फोटो : istock

-इसके बाद आपको एक बर्तन चाहिए, आप पैन ले सकते हैं और इसमें आपको घी डालकर हल्की आंच पर इसे गर्म करना है। जब ये गर्म हो जाए, तो इसमें सूजी डाल लें और फिर अच्छे से भून लें।

-जब इसमें से घी छूटने लगे और सूजी सुनहरी भूरे रंग की हो जाए, तो फिर गैस को बंद कर दें।

-फिर इसमें मिल्क पाउडर डालें और सूजी के साथ इसे अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन
Food Tips recipe of Suji Milk Cake without using mawa
milk cake recipe - फोटो : istock

-अब आपको सूजी के ऊपर तैयार की गई चीनी की चाशनी को अच्छे से मिला लेना है, और इसे तब तक पकाना है जब तक कि ये सुनहरे रंग की न हो जाए। इसके बाद गैस को बंद कर दें।

-फिर आपको एक ट्रे लेनी है और उस पर घी लगाकर तैयार किए हुए मिश्रण को अच्छे से फैला लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

-15 मिनट बाद इसके पीस कट कर लें। फिर आप इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स की मदद से गार्निश कर सकते हैं और फिर ये परोसने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed