फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIWALI 2019: इस दिवाली घर पर बनाएं चटपटा आलू का अचार, ये रही विधि

Sat, 26 Oct 2019 07:57 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Oct 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Special Potato Achar Recipe for deepawali
aloo ka achar - फोटो : file photo

आपने अभी तक आम से लेकर गाजर तक कई तरह के अचार खाए होंगे लेकिन इस बार हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा अचार जिसके बारे में आपने शायद ही कभी कुछ सुना होगा। त्योहारों पर अगर मीठा खाते-खाते बोर हो चुके हैं तो इस बार दिवाली पर घर ट्राई करें ये चटपटा आलू का अचार... इसे खाने वाले अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे बनता है ये टेस्टी मसालेदार अचार।   

Diwali 2019 Special Potato Achar Recipe for deepawali
ALOO ACHAR - फोटो : FILE PHOTO

आलू का आचार बनाने के लिए सामग्री
4 मीडियम साइज के आलू
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटा चम्मच राई पाउडर
1 कटोरी सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक


 

Diwali 2019 Special Potato Achar Recipe for deepawali
aloo chat
आलू का आचार बनाने की विधि
-आलू का आचार बनाने के लिए सबसे पहले आलु धोकर उन्हें उबालकर ठंडा कर लें। 
-उबले आलू ठंडे हो जाने के बाद उनके छिलके उतारकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
-कटे हुए आलू में अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च, राई और नमक मिलाएं।
-अब तेज आंच पर एक पैन रखें और जब वह गरम हो जाए तो उसमें तेल डालें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए और इसमें से धुआं उठने लगे तो आंच बंद कर दें। तेल को अब ठंडा होने दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 Special Potato Achar Recipe for deepawali
aloo ka achar - फोटो : file photo
आलू का आचार बनाने की विधि
-सरसों के तेल को थोड़ा-थोड़ा करके आलू में डालते जाएं और मिलाते जाएं। आधा तेल अलग रख लें। 
-आपका चटपटा आलू का अचार बनकर बिल्कुल तैयार है।अब इस आचार को कांच की बर्नी में भरते हुए ऊपर से बचे हुए तेल को भी बर्नी में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दें। 
-अब इस बर्नी को 2-3 दिनों तक धूप में रखें। दिन में एक दो बार इसे हिला दें ताकि तेल और मसाला अच्छे से मिल जाए।
-3 दिन बाद आलू का आचार खाने लायक हो जाएगा। इसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकती हैँ। इसे आप 10-15 दिन तक रख सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed