फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019:इस दिवाली आसान तरीके से बनाएं घर पर ही ये 6 मिठाइयां

Sun, 13 Oct 2019 08:59 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 13 Oct 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 make these sweets in home for Deepawali
dec diwali - फोटो : Instagram

दिवाली के त्योहार पर मिठाइयों को खूब पंसद किया जाता है। बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां मिलती हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं देने के लिए मिठाइयों का इस्तेमाल करते हैं। भगवान को भी मिठाइयों का भोग लगता है। लेकिन इस दिवाली बाजार के बजाय घर पर ही मिठाइयां बनाएं। ऐसी कुछ मिठाइयां हैं जिनको आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली के त्योहार पर कौन-सी मिठाई आप घर पर बना सकते हैं। 

Diwali 2019 make these sweets in home for Deepawali
- फोटो : social media
मिल्क पाउडर बर्फी

मिल्क पाउडर बर्फी बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में दूध और घी डालकर गर्म कर लें और फिर धीरे-धीरे मिल्क पाउडर मिला लें। अब इसमें चीनी पाउडर और इलायची डालकर 2-3 मिनट तक पकाते रहे। जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसे एक घी लगी प्लेट में डाल दें। अब इस मिश्रण को पूरा फैला लें और ऊपर से पिस्ता डालकर हल्के से दबा लें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें मनचाहे टुकड़ों में काट लें। लीजिए तैयार है आपकी मिल्क पाउडर बर्फी। 

Diwali 2019 make these sweets in home for Deepawali
- फोटो : social media
सूजी के लड्डू

सूजी के लड्डू को भी आप आसानी से अपने घर पर बना सकती है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में खोया को अच्छी तरह से भून लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब घी को गरम करके उसमें काजू-बादाम को थोड़ा सा फ्राई कर लें। अब इसी घी में सूजी को हल्के भूरे होने तक भून लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अब जब सूजी ठंडी हो जाए तब इसमें खोया , चीनी का बूरा , एक चम्मच दूध , काजू , बादाम , इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें अपने अनुसार आकार दे दें। लीजिए तैयार है सूजी के लड्डू। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 make these sweets in home for Deepawali
- फोटो : social media
पेठा

इस दिवाली अपने घर पर बनाएं आगरा का मशहूर पेठा। पेठा बनाने के लिए पेठे के फल को छिल लें और उसके बीच को निकाल लें। अब फल को टुकड़ो में काट लें और काटे वाले चम्मच से उसमें छेद कर लें। अब एक बर्तन में पानी लें और उसमें फिटकरी के साथ पेठा डालकर दो घंटे तक ढ़क कर रख दें। अब दोबारा  गर्म पानी में पेठे को करीब 5-6  मिनट तक उबालें। अब एक बर्तन में पेठे के साथ शक्कर डालकर पकाएं। कुछ समय बाद पेठे में से पानी निकलने लगेगा और शक्कर घुलने लगेगी। जब शक्कर पिघल जाए तब उसमें खाने वाला रंग डालकर पकाते रहें। करीब 5-6 मिनट में पेठे का गूदा और चाशनी गाढ़ी हो जाएगी। इसके बाद  पेठे को करीब 5-6 घंटे तक ढ़क रख दें। इसके बाद पेठे पर केवड़ा जल छिड़क लें। लीजिए तब आपका पेठा तैयार है। 

विज्ञापन
Diwali 2019 make these sweets in home for Deepawali
- फोटो : social media
कलाकंद 

दिवाली के मौके पर मिठाइयों में कलाकंद सबसे ज्यादा खाई जाती है। इस बार आप भी बाजार के बजाय कलाकंद मिठाई को अपने घर में बना सकती हैं। कलाकंद बनाने के लिए एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डाल लें और जब घी गर्म हो जाए तब इसमें खोया ( मावा) को तोड़कर डाल लें। खोये को तब तक पकाएं जब तक वह जब तक वह खुशबू न छोड़ने लगे। जब इसमें खुशबू आने लगे तब इसमें पनीर को मैश करके अच्छी तरह से भून लें। करीब 7-8 मिनट में खोया और पनीर दोनों चीजें अच्छे से मिल जाएंगी। जब यह गुनगुना हो जाए तब इसमें शक्कर और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण की सतह पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से दबा लें। फिर ऊपर से बादाम को कद्दूसक कर लें और मिश्रण में बादाम को भी दबा लें। इसके बाद कलाकंद को दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। दो घंटे बाद इसे फ्रिज से निकाल लें और मनचाहे आकार में काट लें। लीजिए तैयार है आपकी मनपसंद मिठाई कलाकंद। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed