फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाबी और सफेद मिर्च के बारे में नहीं जानते होंगे आप, काली मिर्च के साथ ये भी बढ़ाएंगी स्वाद

Thu, 11 Jul 2019 07:27 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 11 Jul 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
Different variety of pepper and its uses
pepper - फोटो : amar ujala

हम सभी की रसोई में खड़े मसालों में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सफेद और गुलाबी मिर्च के बारे में सुना है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि काली मिर्च की तरह सफेद, हरी और गुलाबी मिर्च भी होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Different variety of pepper and its uses
pepper - फोटो : Pixabay

सफेद मिर्च
सफेद मिर्च एक छोटी फली होती है। इसे तोड़कर पानी में भिगोया जाता है, जिससे इसकी ऊपरी परत मुलायम होकर हट जाए। इसके टेस्ट में तीखापन होता है। कई लोग सफेद मिर्च को पीसकर इसका पाउडर बनाकर थोड़ा-थोड़ा खाते हैं। कहते हैं इसके सेवन से आंखों की रोशनी नहीं घटती है। इसके अलावा डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। सफेद मिर्च का इस्तेमाल क्रीम सॉस, हल्के रंग और क्रीम वाली रेसिपी में किया जाता है।

Different variety of pepper and its uses
pepper - फोटो : Pixabay

हरी मिर्च
जब फली हरे रंग की होती है, तो इसे तोड़कर सुखाया जाता है। हरी मिर्च काफी खूशबूदार होती है। इसमें से किसी फल की तरह महक आती है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर फ्रांस के व्यंजनों में किया जाता है। सॉस, सलाद ड्रेसिंग, सूप, पास्ता, और चीज स्प्रेड में हरी मिर्च ही इस्तेमाल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Different variety of pepper and its uses
pink pepper - फोटो : Pixabay

गुलाबी मिर्च
ये गुलाबी रंग की मिर्च पेरूवियन पेड़ पर होती है। इसे भोजन पर सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग, सूप, डिजर्ट और हल्के रंग के भोजन पर किया जाता है। इसे हमेशा धीमी आंच पर पकाएं। तेज आंच पर इसका स्वाद खराब हो जाता है।

विज्ञापन
Different variety of pepper and its uses
pepper - फोटो : instagram
लंबी काली मिर्च
लंबी काली मिर्च बहुत गर्म होती है। इसका इस्तेमाल सीजनिंग और मैरीनेशन में किया जाता है। इसमें पोस्त दाने के बराबर फल होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed