हम सभी की रसोई में खड़े मसालों में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सफेद और गुलाबी मिर्च के बारे में सुना है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि काली मिर्च की तरह सफेद, हरी और गुलाबी मिर्च भी होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
गुलाबी और सफेद मिर्च के बारे में नहीं जानते होंगे आप, काली मिर्च के साथ ये भी बढ़ाएंगी स्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद मिर्च
सफेद मिर्च एक छोटी फली होती है। इसे तोड़कर पानी में भिगोया जाता है, जिससे इसकी ऊपरी परत मुलायम होकर हट जाए। इसके टेस्ट में तीखापन होता है। कई लोग सफेद मिर्च को पीसकर इसका पाउडर बनाकर थोड़ा-थोड़ा खाते हैं। कहते हैं इसके सेवन से आंखों की रोशनी नहीं घटती है। इसके अलावा डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। सफेद मिर्च का इस्तेमाल क्रीम सॉस, हल्के रंग और क्रीम वाली रेसिपी में किया जाता है।
हरी मिर्च
जब फली हरे रंग की होती है, तो इसे तोड़कर सुखाया जाता है। हरी मिर्च काफी खूशबूदार होती है। इसमें से किसी फल की तरह महक आती है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर फ्रांस के व्यंजनों में किया जाता है। सॉस, सलाद ड्रेसिंग, सूप, पास्ता, और चीज स्प्रेड में हरी मिर्च ही इस्तेमाल होती है।
गुलाबी मिर्च
ये गुलाबी रंग की मिर्च पेरूवियन पेड़ पर होती है। इसे भोजन पर सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग, सूप, डिजर्ट और हल्के रंग के भोजन पर किया जाता है। इसे हमेशा धीमी आंच पर पकाएं। तेज आंच पर इसका स्वाद खराब हो जाता है।
लंबी काली मिर्च बहुत गर्म होती है। इसका इस्तेमाल सीजनिंग और मैरीनेशन में किया जाता है। इसमें पोस्त दाने के बराबर फल होते हैं।