फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: चुकंदर से तैयार करें ये दो डिश, स्वाद के साथ सेहत को मिलेगा भरपूर फायदा

Wed, 05 Jan 2022 11:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 05 Jan 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
beetroot recipes in winter make with rice and dal
beetroot - फोटो : Pixabay

चुकंदर सेहत का खजाना है। लेकिन जब भी इसे खाने की बारी आती है तो लोग नाकभौं सिकोड़ते हैं। वजह है इसका स्वाद। लेकिन अगर चुकंदर को किसी स्वादिष्ट सी डिश में मिला दिया जाए तो सेहत को भी भरपूर फायदा मिलेगा। ज्यादातर लोग चुकंदर को सलाद के रूप में या फिर इसका जूस निकालकर पीते हैं। लेकिन आज हम आपको चुकंदर की दो डिश बताएंगे जो बड़े से लेकर बच्चे तक आसानी से खा लेंगे। तो चलिए जानें कौन सी है वो डिश।

beetroot recipes in winter make with rice and dal
beetroot - फोटो : instagram

चुकंदर को चने की दाल के साथ मिलाकर शानदार कोरमा तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए बस जरूरत होगी चुकंदर, चना दाल और घिसे हुए नारियल की। साथ में चाहिए थोड़े से मसाले। जिसमे जीरा, राई, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और धनिया पा़उडर शामिल है। 

beetroot recipes in winter make with rice and dal
चना दाल - फोटो : iStock

चुकंदर कोरमा बनाने के लिए पहले इसे कुकर मे नमक डालकर पका लें। अब टमाटर और प्याज का पेस्ट बना लें। एक पैन में तेल गर्म कर उसमे प्याज और टमाटर का पेस्ट डालकर पका लें। फिर इसमे हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। जब ये भुन जाए तो साथ में पका हुआ चुकंदर, चना दाल और घिसा हुआ नारियल डालकर अच्छे से चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
beetroot recipes in winter make with rice and dal
नारियल - फोटो : iStock

पांच मिनट तक पानी डालकर अच्छे से पकाएं। बस गैस से उतारकर गर्मागर्म सर्व करें। 

विज्ञापन
beetroot recipes in winter make with rice and dal
beetroot rice

चुकंदर को आप चावल में भी मिलाकर बना सकती हैं। बस पके हुए चावलों को प्याज, टमाटर के साथ तड़का लगाएं और साथ में चुकंदर काटकर डालें। ये चुकंदर फ्राईड राइस का ना केवल कलर बिल्कुल अलग दिखेगा बल्कि ये खाने में भी स्वादिष्ट रहेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed