एसिडिटी, गैस, बदहजमी जैसी तमाम पेट से जुड़ी परेशानियों से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसी समस्याओं में संतुलित आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। कुछ खास फूड्स एसिडिटी और गैस की समस्या से आपको छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूडस गैस की समस्या को दूर तो करते ही हैं और शरीर के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इन सुपरफूडस के बारे में विस्तार से...
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण हैं ये 5 सुपरफूड, डाइट में करें शामिल
तरबूज का सेवन
तरबूज में लाइकोपिन नाामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। बता दें कि तरबूज के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। तरबूज का लेप बनाकर लगाने से सिरदर्द भी दूर होता है।
ठंडा दूध
अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो ठंडे दूध का सेवन करें। ठंडा दूध पेट में होने वाली जलन को दूर करता है। दूध में पाए जाने वाला लेक्टिक एसिड एसिडिटी की समस्याओं में राहत पहुंचाता है।
केला का सेवन
अपच और गैस की समस्या से निजात पाने के लिए केला एक रामबाण की तरह इस्तेमाल में लाया जाता है। केले में पाए जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम गैस की समस्या को दूर करते हैं। वहीं केले में मौजूद ट्राइप्टोफान एमिनो एसिड तनाव को कम करता है। केला के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है।
नारियल पानी
एसिडिटी की समस्या को दूर करने में नारियल पानी बहुत कारगर है। नारियल पानी पीने के तुरंत बाद ही इस समस्या में राहत मिलने लगती है। वहीं नारियल पानी में फाइबर की अधिक मात्रा होने से पाचन-क्रिया भी दुरुस्त रहती है।