फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून की कमी से महसूस करते हैं थकान तो डाइट में शामिल करें ये 4 चीज

Mon, 23 Dec 2019 06:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 23 Dec 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
4 nutrient food to increase blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रोजमर्रा की जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत को ही नजरअंदाज करते जा रहे हैं। थोड़ा काम करने पर ही वे थकान महसूस करने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण खून की कमी हो सकता है। इसके लिए कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

4 nutrient food to increase blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पालक
आयरन, विटामिन बी12 और फॉलिक एसिड से भरपूर पालक खून की कमी को दूर करता है। दिन में दो बार पालक का सूप पीने से कमजोरी दूर होती है। सूप की जगह आप पालक का जूस भी पी सकते हैं, लेकिन इसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। एक महीने में ही आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

4 nutrient food to increase blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चुकुंदर
चुकुंदर आयरन, फाइबर, कैल्शियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। इसके लिए चुकुंदर और गाजर का जूस मिलाकर पिएं। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए यह एक बेहतर स्त्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 nutrient food to increase blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अनार
स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना है अनार। खून की कमी को दूर करने के लिए इसके जूस का सेवन फायदेमंद रहता है। अनार के जूस में एक चौथाई दालचीनी पाउडर और दो चम्मच शहद डालकर रोज नाश्ते में पिएं।

विज्ञापन
4 nutrient food to increase blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खजूर
खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले दो खजूर को दूध में भिगोकर रख दें और सुबह होने पर खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करें। खून की कमी दूर करने का यह एक आसान उपाय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed