मौसम में बदलाव जारी है और दिन पर दिन सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बदलाव का इंसान के शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है और बीमारी के चपेट में आ जाता है। बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे मौसम में साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है। इस बीमारी की शुरुआत एलर्जी और सर्दी-जुकाम से ही होती है। हालांकि ज्यादा लोग इस समस्या में एंटीबायोटिक दवाएं लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपचार हमेशा दवाइयों से बेहतर होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं जो इस समस्या से राहत दिलाएंगे।
बदलते मौसम में बढ़ सकती है साइनस की समस्या, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइनस के लक्षण
संक्रमण, एलर्जी और केमिकल इर्रिटेशन की वजह से साइनस हो सकता है
चेहरे पर नरमी
साइनस के कारण कान और दातों में दर्द
बुखार
नाक से सांस लेने में तकलीफ
गले में खराश
चेहरे पर सूजन
स्टीम लें
साइनस की समस्या में अक्सर नाक से पानी आते रहता है। ऐसे में स्टीम लेना बेहद फायदेमंद होता है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और तौलिए का इस्तेमाल करते हुए मुंह ढंक लें। गर्म पानी का भाप जैसे-जैसे नाक में जाएगा आपकी नाक पूरी तरह से खुल जाएगी। स्टीम लेने से आपको आराम मिलेगा।
गर्म पेय पदार्थ
साइनस की दिक्कत है तो गर्म पेय का सेवन करें। गर्म पेय पीने से बंद नाक खुल जाती है। ध्यान रहे कि साइनस की समस्या में गलती से भी अल्कोहल न लें।
चेहरे पर गर्म तौलिया रखें
साइनस में अक्सर नाक बंद हो जाती है जिसकी वजह से सिर भारी सा रहता है। ऐसे में गर्म पानी में तौलिया भिगोकर उससे अपना चेहरा ढंक लें। आपको आराम मिलेगा।