इस साल महालक्ष्मी का पावन पर्व 14 नवंबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। महालक्ष्मी के पावन दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस पावन दिन व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन व्रत रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं देने के लिए खूबसूरत संदेश भी भेजे जाते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को महालक्ष्मी के पावन पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Mahalakshmi Poojan 2020: इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को महालक्ष्मी के पावन पर्व की शुभकामनाएं
सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहे आप खुशहाली ही खुशहाली हो।
महालक्ष्मी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
आपको आशीर्वाद मिले गणेश से
विद्या मिले सरस्वती से
दौलत मिले लक्ष्मी से
प्यार मिले सब से
महालक्ष्मी के महापर्व पर
यही दुआ है दिल से
महालक्ष्मी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
श्रीराम जी आपके संसार में
सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से
आपका घर आंगन रोशन हो
आपको महालक्ष्मी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
जगमग थाली सजाओ,
मंगल दीपों को जलाओ,
अपने घरों और दिलों में
आशा की किरण जगाओ,
खुशियों और समृद्धि से
भरा हो आपका जीवन,
इसी कामना के साथ
आपको महालक्ष्मी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं