Happy Dev Diwali 2022 : देव दीपावली के मौके पर काशी नगरी जगमगा उठी है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 7 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, देव दिवाली के मौके पर स्वयं देवता गण भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में आकर दीपावली मनाते हैं। इस मौके पर दीपदान का विशेष महत्व होता है। देव दीपावली के पावन अवसर पर बनारस के गंगा घाटों का नजारा भाव विभोर कर देने वाला रहता है। सभी भक्त देवताओं के साथ दीपावली के पर्व में शामिल होते हैं और अपने घरों व गंगा घाट पर दीप प्रज्वलित करते हैं। देव दीपावली के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए देव दिवाली के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से देव दीपावली के शुभकामना संदेश डाउनलोड करें।
Happy Dev Deepawali 2022 Wishes: दोस्तों और परिजनों को भेजें देव दीपावली के खूबसूरत वाॅलपेपर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नगरी है ऐसी पावन प्यारी
जहां स्वंय देवता मनाते हैं दिवाली
देव दीपावली की शुभकामनाएं
गंगा आरती, घाटों पर शंखनाद
शिव के मंत्रों का उद्घोष,
कितना अद्भुत और प्रफुल्लित
करने वाला है ये परिवेश।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
काशी में देवों का लग रहा मेला
हर ओर गूंज रहा शिव-शंभू का शोर।
गंगा के घाटों पर जगमगाते दीपक
आओ हम सब मिलकर मनाएं देव दीपावली।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
गंगा घाट पर जलते जगमग दीप
भाव विभोर करने वाला अद्भुत परिवेश
देव दिवाली जीवन में लाएं खुशियां अनेक
मंगलमय हो आपकी देव दीपावली।
Dev Deepawali 2022: देव दीपावली में शामिल होने जा रहे बनारस, तो इस तरह बनाएं यात्रा की योजना