वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बाद एक के बाद एक 14 फरवरी तक रोजाना हर दिन खास होता है। प्यार के इस खास सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे होता है। प्रेम में मिठास होना जरूरी होता है। रिश्ते में मिठास लाने के लिए एक दूसरे का मुंह मीठा करना चाहिए। ऐसे में वैलेंटाइन सप्ताह में प्यार में मिठास बढ़ाने के लिए चॉकलेट डे का भी खास महत्व है। अगर आप भी अपने जीवन मे मिठास लाना चाहते हैं तो पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट में दे सकते हैं। चॉकलेट के साथ अपने इश्क का इजहार करें। इस वैलेंटाइन सप्ताह में चॉकलेट डे के मौके पर अपने पार्टनर, दोस्तों और करीबियों को रिश्ते में मिठास घोलने वाले आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं। यहां कुछ खूबसूरत चॉकलेट डे की तस्वीरें और आकर्षक मैसेज दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप भेज सकते हैं अपने करीबियों को।
Happy Chocolate Day Wishes 2022: चॉकलेट डे पर अपनों को भेजें रिश्ते में मिठास घोलने वाले ये प्यार भरे संदेश
डेरी मिल्क ने पर्क से कहा, हम दुनियां में सबसे स्वीट हैं,
लेकिन पर्क ने कहा, तुम्हें शायद नहीं पता,
जो इस संदेश को पढ़ रहा है,
वो हमसे भी ज्यादा स्वीट है।
हैप्पी चॉकलेट डे 2022
हर रिश्ते में विश्वास रहने दो,
जुबान पर हर वक्त मिठास रहने दो,
यही तो अंदाज है जिंदगी जीने का,
न खुद रहो उदास, न दूसरों को रहने दो ।
हैप्पी चॉकलेट डे 2022
प्यार से भरी एक चॉकलेट ला दो मुझको,
आज अपने ही हाथों से तुम खिला दो मुझको,
रिश्ता जो अपना है मोहब्बत का,
आज मीठा और बना दो उसको।
हैप्पी चॉकलेट डे 2022
चाॅकलेट डे आया है,
तेरी याद लाया है।
आ जाओ आज,
दिल मे तुझे फिर बुलाया है।
ये जाने तमन्ना तुझे मनाने के लिए मैने
चाॅकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है।
हैप्पी चॉकलेट डे 2022