Happy Chhath Puja 2024 Wishes: छठ पूजा का महापर्व आ गया है। 5 नवंबर, मंगलवार को नहाय खाए के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। 4 दिन के इस महापर्व में महिलाएं संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। नहाय खाए के बाद अगले दिन खरना और फिर सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं अंतिम दिन सूर्योदय की पूजा करके महिलाएं अपना व्रत और पूजन पूरा करेंगी।
Chhath Puja 2024 Wishes: सुंदर शुभकामनाओं के साथ करें छठ पूजा की शुरुआत, प्रियजनों को भेजें नहाय खाय के संदेश
छठ पूजा के आकर्षक वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिनमें सुंदर संदेश लिखे हैं। अपने करीबियों व परिचितों को छठ पूजा के पहले दिन शुभकामना संदेश भेजें।
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाए आप की किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं
आपके जीवन में यह छठ पूजा भाग्य और सफलता लाए,
सूर्य देव की कृपा से ये दिन बेहद शुभ हो।
महापर्व छठ की खूब बधाई
Chhath Puja 2024: पहली बार करने जा रही हैं छठ पूजा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान