{"_id":"62c7ed6ec0b09412af244c86","slug":"happy-birthday-neetu-kapoor-net-worth-lifestyle-income-and-fitness-routine-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebrity Lifestyle: नीतू कपूर 64 की उम्र में भी दिखती हैं गजब की फिट. कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Celebrity Lifestyle: नीतू कपूर 64 की उम्र में भी दिखती हैं गजब की फिट. कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल
नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। आठ साल की उम्र से पर्दे पर एक्टिंग की शुरूआत करने वाली नीतू सिंह फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर भी नजर आती हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और स्टाइल गजब का है। वहीं नीतू काफी लक्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। बेबी सोनिया के नाम से फिल्मों में एक्टिंग करने वाली नीतू कपूर का असली नाम हरमीत कौर है।
2 of 6
नीतू कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लीड एक्ट्रेस के तौर पर नीतू सिंह ने फिल्म रिक्शावाला से एंट्री ली थी। वहीं पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी थी। बात करें नीतू की नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 तक उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ से 37 करोड़ के बीच थी। वहीं पति ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू कपूर और बच्चों के लिए करीब 250 करोड़ की संपत्ति छोड़ी है। नीतू सिंह फिल्म दस लाख, वारिस, यादों की बारात जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से हर किसी के दिल में बसी है।
3 of 6
नीतू कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। करीब शादी के 26 साल बाद नीतू पर्दे पर फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं। नीतू कपूर की हालिया रिलीज फिल्म जुग-जुग जियो है। जिसमे वो अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं थीं। इसके साथ ही नीतू डांस रिएलिटी शो को भी जज करते दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नीतू कपूर
- फोटो : insta
64 की उम्र में भी नीतू कपूर काफी फिट हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस का राज केवल फिजिकल ही नहीं उनका मेंटली फिट होना भी है। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होने कैसे खुद को फिट रखा है। नीतू कपूर हमेशा खुश रहने में यकीन करती हैं। वहीं अपनी फ्लॉलेस स्किन और बालों के बारे में नीतू कपूर ने जींस को जिम्मेदार बताया था। उन्होने कहा कि हम अपने बालों और त्वचा के बारे में एक सीमा तक ही कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रणबीर कपूर-नीतू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने अपने खूबसूरत बालों के बारे में बताया कि भले ही ऑयलिंग बेहद जरूरी है। लेकिन वो कभी भी बालों में तेल नहीं लगाती। वो महीने में एक बार कलर करवाने और कट करवाने के लिए हेयरड्रेसर के पास जाती हैं। वहीं नीतू कपूर ने बताया था कि पार्टी में जाने के लिए भी वो अपना मेकअप खुद से करती हैं। वहीं हेल्दी लाइफस्टाइल और स्किन के ग्लो करने का राज एक्सरसाइज होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।