Guru Nanak Jayanti 2022: प्रतिवर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु हैं। गुरु नानक देव जी का जन्म श्री ननकाना साहिब में हुआ था। हमेशा से ही वह जनसेवा करते रहते। बाद में उन्होंने सिख धर्म की नींव रखी। इस वर्ष गुरु नानक देव जी की जयंती 8 नवंबर को मनाई जा रही है। गुरु नानक देव के जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के तौर पर सिख धर्म के लोग मनाते हैं। इस दिन प्रात: प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरु नानक देव की सीख ने सभी को सही राह पर चलने का मार्ग दिखाया। गुरु नानक जी के उपदेश और संदेश हर किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने एकता का संदेश दिया। गुरु नानक देव की जयंती के पावन पर्व पर जानिए उनके दिए अनमोल उपदेश।
Guru Nanak Jayanti 2022: गुरु नानक देव के अनमोल उपदेश, जो जीवन की हर मुश्किल को बना सकते हैं आसान
कठिनाईयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है, वही विजेता कहलाता है।
गुरु नानक देव का संदेश
केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।
गुरु नानक देव का संदेश
जो प्रेम किया करते हैं, उन्होंने ईश्वर को पा लिया है।
गुरु नानक देव का संदेश
अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।
गुरु नानक देव का संदेश