फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2019: खत्म नहीं हुआ है अभी ये साल, पूरे कर लें अपने अधूरे काम

Thu, 26 Dec 2019 04:13 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 26 Dec 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
goodbye 2019 last month left to year end complete your work
- फोटो : सोशल मीडिया

समय का चक्र कभी नहीं रुकता है। हमारे जीवन में समय का महत्वपूर्ण स्थान है। समय सभी वस्तुओं से यहां तक कि धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है। अक्सर ये सुनने को मिलता है कि समय बीत जाता है और कई चीजों को बदल देता है। लेकिन समय को बीता हुआ मान लेना भी ठीक नहीं है। मानते हैं कि मुट्ठी में रेत भरने पर फिसल के गिर जाती है लेकिन जो रेत मुट्ठी में बाकी है, उसे तो कम से कम फिसलने से रोका जा सकता है। साल 2019 अंत होने के कगार पर है। ऐसा बहुत कुछ अभी बाकी है जो हम कर सकते हैं। इसके बाद खुशी-खुशी नए साल का जश्न भी मना सकते हैं।

Trending Videos
goodbye 2019 last month left to year end complete your work
- फोटो : सोशल मीडिया

हर रोज सुबह होने के बाद कैलेंडर की तारीख भी बदल जाती है। ऐसे ही दिन, हफ्ते, महीने और साल बीत जाते हैं और आखिर में अफसोस होने लगता है कि यह साल बहुत जल्दी गुजर गया। आपने इस साल बहुत कुछ करने को सोचा होगा लेकिन किसी कारणवश आपका काम पूरा नहीं हो पाया होगा। लेकिन आज आप उस मुहाने पर खड़े हैं जहां से फिर नए साल की शुरूआत होनी है।

goodbye 2019 last month left to year end complete your work
- फोटो : सोशल मीडिया

साल के अंत में लोग बस यही सोचने लगते हैं कि जब पूरे साल कुछ नहीं किया तो अब क्या कर लेंगे! यही सोच कर हम अपने पिछले कामों को आने वाले साल पर छोड़ देते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग बीते साल की उदासियों के साथ नए साल में कदम रखते हैं। लेकिन साल के बचे इन चंद दिनों में ऐसा बहुत कुछ है जो हो सकता है। साल के अंत में भी आप कई नए कामों की नींव रख सकते हैं। साल की शुरुआत व अंत हमारे अपने मन में है। कामों को करना ही, नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
goodbye 2019 last month left to year end complete your work
- फोटो : Pixabay

आने वाले साल के लिए न टाले कोई काम
नए साल में यह कर लेंगे, वह कर देंगे, ये सब सोचना एक तरह की बहानेबाजी है। कामों को टालकर आप बस अपने मन को तसल्ली देते हैं। अगर कोई काम करना ही है तो उसे शुरू कर देना चाहिए। जब भी हम किसी यात्रा पर जाते हैं तो सफर को आरामदायक बनाने के लिए हम कम से कम सामान लेते हैं। ठीक इसी तरह हम सभी समय की यात्रा पर हैं। इस सफर में बीते कामों का बोझ जितना ही कम होगा, आने वाला समय उतना ही सुकून देगा।

विज्ञापन
goodbye 2019 last month left to year end complete your work
- फोटो : सोशल मीडिया

जानिए कौन सा काम करें
कुछ लोग तो इस दुविधा में रहते हैं कि ऐसा कौन सा काम है जो हम साल के अंत होने तक कर सकते हैं। बता दें कि अपने कामों का लेखा-जोखा केवल हमारे पास होता है। पर कुछ ऐसे काम है जो साल के अंतिम समय में किए जा सकते हैं। जैसे, पूरे साल जिन दोस्तों से मिलने की सोच रहे थे, उनसे मिल सकते हैं। बात कर सकते हैं। अतिरिक्त वस्तुओं और बेकार विचारों को बाहर कर सकते हैं। अब तक किसी की मदद नहीं की है, तो कुछ दान व सहयोग के काम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed