सर्दियों में लोग छाछ से परहेज करते हैं क्योंकि अधिकतर लोगों को डर रहता है कि इस मौसम में छाछ का सेवन करने से सर्दी, खांसी हो सकती है। लेकिन सर्दी के मौसम में छाछ का सेवन करने के अपने फायदे हैं। यदि छाछ का सेवन सही तरीके से किया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी बल्कि स्वास्थ्य संबंधी लाभ ही होंगे। सर्दियों में पेट में जलन होने पर बाहरी दवाइयां लेने से शरीर में गर्मी हो जाती है, जिससे कि कई लोग परेशान रहते हैं इसलिए बेहतर है कि इसका उपाय छाछ पीकर ही करें। आइए, हम बताते हैं आपको कि किस तरह सर्दियों में छाछ पीने से नहीं होता है जुकाम बल्कि मिलते हैं लाभ।
सर्दियों में इस तरह पिएंगे छाछ तो होंगे ढेरों फायदे, आस-पास भी नहीं आएगा जुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ के साथ करें सेवन
सर्दियों में छाछ पीते समय साथ में गुड़ जरूर खाएं। ऐसा करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर में सर्दी-गर्मी का संतुलन बना रहता है। क्योंकि गुड़ तासीर में गर्म होता है और छाछ की तासीर शीतल होती है। यदि आपको शुगर है तो छाछ के साथ गुड़ का सेवन न करें। जीरा, अजवाइन, काला नमक और अजवाइन का तड़का लगी छाछ आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
धूप में बैठकर करें छाछ का सेवन
सर्दियों में शाम में या रात में छाछ पीने के बजाय हमेशा सूरज निकलने के बाद छाछ पीनी चाहिए। बेहतर होगा यदि आप धूप में बैठकर छाछ का सेवन करें। ऐसा करने से छाछ के कारण शरीर को मिलनेवाले लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। रात में छाछ पीकर सोने से सर्दी लग सकती है लेकिन दोपहर में पीने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
एसिडिटी दूर करने के साथ ही वजन भी होगा कम
छाछ शरीर में फैट की मात्रा को नियंत्रित करती है। छाछ के प्रतिदिन सेवन से वजन नहींं बढ़ता है। यह शरीर को प्राकृतिक नमी प्रदान करती है। छाछ को पचाने के लिए किसी प्रकार का श्रम भी नहीं करना पड़ता है। इसमें प्रोबायॉटिक माइक्रोब्स होते हैं। सर्दियों में यदि पैट में गैस, जलन आदि समस्याएं होती हैं तो सामान्य तापमान में रखी छाछ के सेवन से तुरंत राहत मिलती है।
न करें ये गलती
सर्दी में कभी भी सादी छाछ का उपयोग ना करें। क्योंकि सर्दी के मौसम में गला बहुत अधिक संवेदनशील रहता है। वातावरण ठंडा होने के कारण छाछ में मौजूद चिकनाई गले में जम जाती है, जो कि गले में खराश की वजह बनती है। यदि छाछ ठंडी है तो उसे सामान्य होने का वक्त दें, फिर ही उसका सेवन करें।