फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी मुसीबत: आपको लकवाग्रस्त बना सकता है जीका वायरस, ऐसे लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत

Tue, 02 Nov 2021 01:37 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 02 Nov 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
zika virus causes guillain barre syndrome  and pregnancy complications
जीका वायरस की जटिलताएं - फोटो : iStock

देश में डेंगू के जारी प्रकोप के बीच जीका वायरस के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कानपुर में अब तक 11 लोगों में जीका संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जीका के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मच्छरों के कारण फैलने वाले इस रोग के गंभीर मामलों को काफी घातक माना जाता है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस का संक्रमण गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है, इससे भ्रूण को भी नुकसान पहुंच सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि इस वक्त देश में डेंगू के साथ-साथ जीका के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों के लिए इनके लक्षणों के बीच अंतर कर पाना काफी कठिन हो रहा है। सामान्यतौर पर डेंगू और जीका दोनों के ही लक्षण मिलते-जुलते होते हैं, ऐसे में जीका के बारे में सभी लोगों को विस्तार से जानने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं। 

zika virus causes guillain barre syndrome  and pregnancy complications
जीका का खतरा - फोटो : istock

जीका वायरस संक्रमण क्या है?
जीका वायरस का संक्रमण, एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन और रात कभी भी काट सकते हैं। ज्यादातर मामलों में जीका का संक्रमण हल्के लक्षणों वाला होता है हालांकि इसके गंभीर मामले शरीर के कुछ अंगों जैसे मस्तिष्क या तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीका की सबसे ज्यादा जटिलताएं गर्भवती महिलाओं में होती हैं, यह मां और बच्चे दोनों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। शोधकर्ता जीका वायरस के टीके पर काम कर रहे हैं। अभी के लिए, संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है- मच्छरों के काटने से बचाव।

zika virus causes guillain barre syndrome  and pregnancy complications
जीका के लक्षणों से रहें सावधान - फोटो : iStock

जीका वायरस के क्या लक्षण हैं?
जीका वायरस से संक्रमित अधिकांश लोगों में या तो कोई लक्षण नहीं होते हैं या फिर इसके लक्षण काफी मध्यम स्तर के हो सकते हैं। कुछ लोगों को हल्का बुखार, त्वचा पर चकत्ते और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। दुर्लभ मामलों में जीका वायरस मस्तिष्क या तंत्रिका तंत्र की जटिलताओं का कारण बन सकता है। गंभीर मामलो में इसके कारण गुइलेन-बैरे सिंड्रोम जैसी दिक्कत होती है, जिसमें शरीर लकवाग्रस्त हो सकता है। ऐसे लक्षणों से जीका की पहचान की जा सकती है।

  • हल्का बुखार, त्वचा पर चकत्ते।
  • जोड़ों, विशेष रूप से हाथों या पैरों में दर्द
  • आंखों का लाल हो जाना।
  • मांसपेशियों, सिर और आंखों में दर्द।
  • थकान या बेचैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
zika virus causes guillain barre syndrome  and pregnancy complications
गर्भावस्था के दौरान खतरा - फोटो : Pixabay

ऐसे लोगों में होता है ज्यादा जोखिम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो जीका के ज्यादातर मामले जटिलता पैदा नहीं करते हैं, हालांकि कुछ विशेष स्थितियों में यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस से संक्रमित महिलाओं में गर्भपात, समय से पहले बच्चे के जन्म और जन्म के समय बच्चे की मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस के संक्रमण से शिशुओं (जन्मजात जीका सिंड्रोम) में गंभीर जन्म दोषों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे बच्चों को कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। 

  • खोपड़ी का आंशिक विकास, सिर के आकार बहुत छोटा होना (मिरोसेफली)
  • ब्रेन डैमेज और मस्तिष्क के ऊतकों में कमी
  • आंखों से संबंधित दिक्कत।

इसके अलावा जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जीका उनमें भी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
zika virus causes guillain barre syndrome  and pregnancy complications
जीका का इलाज - फोटो : iStock

जीका का क्या इलाज है?
जीका की पुष्टि के लिए ब्लड या यूरिन टेस्ट की सलाह दी जा सकती है। रोग की पहचान होने के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू होती है। मेडिकल रिपोर्टस के मुताबिक फिलहाल जीका का कोई विशिष्ट उपाचार उपलब्ध नहीं है, रोगियों के लक्षणों के आधार पर इसका इलाज किया जाता है। जीका में डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक होता है, ऐसे में रोगियों को अधिक से अधिक मात्रा में तरल के सेवन की सलाह दी जाती है। बुखार में खुद से ही दवाइयां लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed