{"_id":"6100fc3a8ebc3e587d73b5d4","slug":"world-hepatitis-day-2021-coronavirus-is-damaging-the-liver-hepatitis-symptoms-and-prevention-methods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस के मरीज हुए कोरोना से संक्रमित, तो बढ़ सकता है मौत का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस के मरीज हुए कोरोना से संक्रमित, तो बढ़ सकता है मौत का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
कोरोना वायरस एक ऐसी खतरनाक महामारी है, जो कई तरीकों से मानव शरीर को नुकसान पहुंचा रही है। जो लोग ठीक हो रहे हैं, उनमें भी कई तरह की दिक्कतें ठीक होने के बाद नजर आ रही हैं। वहीं, फेफड़ों के बाद अब कोरोना लिवर पर भी अटैक कर रहा है। दरअसल, कोरोना की चपेट में आए कई ऐसे मरीज हैं, जिनका लिवर अस्थायी तौर पर डैमेज हो चुका था। हालांकि, इसकी सटीक वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन लिवर फंक्शन टेस्ट में इसकी पुष्टि जरूर हुई है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ऐसे मरीजों की हालत नाजुक होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं, हेपेटाइटिस वायरस के संक्रमण के कारण लिवर बीमार हो जाता है, जो कि एक आम बात है। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हेपेटाइटिस के मरीज कोरोना की चपेट में आते हैं, तो इससे मौत का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना काल में खुद को हेपेटाइटिस जैसे वायरस से बचाएं। तो चलिए आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये हैं हेपेटाइटिस के बड़े लक्षण:-
-यूरिन का ज्यादा पीला होना
-पेट में दर्द होना
-आंखों और त्वचा में पीलापन होना
-मल का रंग सामान्य न होना
-उल्टियां होना
-थकान होना।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
इतने तरह के होते हैं हेपेटाइटिस:-
हेपेटाइटिस ए
ये दूषित पानी और भोजन के कारण होता है। वहीं, इसके लक्षण लिवर में सूजन आना, बुखार आना, उल्टी आना और भूख न लगना है।
हेपेटाइटिस बी
ये संक्रमित ब्लड व सुई और असुरक्षित यौन संबंध के कारण होता है। इसके लक्षण स्किन का रंग पीला पड़ना, पेट में दर्द, उल्टी और थकान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हेपेटाइटिस
- फोटो : सोशल मीडिया
हेपेटाइटिस सी
ये दूषित ब्लड चढ़ाने से, संक्रमित सुई लगाने से और टैटू बनवाने के कारण होता है। जबकि इसके लक्षण भूख न लगना, थकान होना और त्वचा का पीला पड़ना।
हेपेटाइटिस डी
ये संक्रमित सुई लगवाने से और दूसरे की शेविंग किट का इस्तेमाल करने के कारण होता है। वहीं, बुखार आना, पेट में दर्द, उल्टी होना और जोड़ों में दर्द रहना इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हेपेटाइटिस ई
दूषित खाने और पानी के कारण ये होता है। जबकि त्वचा पर पीलापन, हल्का बुखार आना, वजन घटना और थकान होना इसके लक्षण हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।