फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2021: सिर्फ सीने में दर्द ही नहीं, ये तीन संकेत भी हो सकते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, ऐसे करें बचाव

Wed, 29 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
World Heart Day 2021 Heart attack symptoms and tips to prevent
विश्व हार्ट दिवस 2021: हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : iStock

डॉ मधुर जैन


हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain

हमारे आसपास मौजूद लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है, बस अंतर ये है कि कोई काफी गंभीर बीमारी का शिकार है, तो कोई किसी नॉर्मल बीमारी का। लेकिन आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में आपको हार्ट के मरीज काफी संख्या में मिल जाएंगे। दिल से जुड़ी बीमारियां काफी घातक होती हैं और ये अंदर ही अंदर मरीज पर अटैक करती हैं। हर साल 29 सितंबर के दिन विश्व हार्ट डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य होता है कि लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना, उन्हें बताना कि वे कैसे अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं क्योंकि जब दिल सुरक्षित रहेगा, तभी व्यक्ति स्वस्थ रह पाएगा। आमतौर पर लोग जानते हैं कि जब सीने में दर्द होता है, तभी हार्ट अटैक आने का खतरा हो सकता है। लेकिन हार्ट के कई और संकेत भी हो सकते हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

World Heart Day 2021 Heart attack symptoms and tips to prevent
विश्व हार्ट दिवस 2021: हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : iStock

सांस का फूलना

  • ये तो हम सभी जानते हैं कि सीने में दर्द होना और सांस लेने में तकलीफ होना, हार्ट के फेल होने का सबसे आम लक्षण है। लेकिन अगर आप कुछ सीढ़ियां चढ़ते ही थक जाते हैं और आपको सांस लेने में दिक्कतें पैदा होती हैं और यहां तक कि बैठने पर भी आपको तकलीफ होती है, तो ऐसे में ये संकेत हो सकता है कि आपको दिल की बीमारी हो सकती है।
World Heart Day 2021 Heart attack symptoms and tips to prevent
विश्व हार्ट दिवस 2021: हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : iStock

पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द

  • जब दिल का दौरा पड़ता है, तो मरीज को पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। लेकिन अगर आपको इसके साथ ही सीने में किसी तरह की बेचैनी हो रही है, भारीपन महसूस हो रहा है, मितली या उल्टी करने का मन कर रहा है, तो ये भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2021 Heart attack symptoms and tips to prevent
विश्व हार्ट दिवस 2021: हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : iStock

भूख कम होना, सूजन होना

  • जब व्यक्ति के हार्ट फेल की स्थिति बढ़ने लगती है, तो उसे भूख कम लगने लगती है, बार-बार पेशाब आने लगता है और साथ ही दिल भी बहुत तेजी से धड़कना शुरू कर देता है। कई बार हम इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये हार्ट के फेल होने के संकेत हो सकते हैं। इसलिए इनका ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
World Heart Day 2021 Heart attack symptoms and tips to prevent
विश्व हार्ट दिवस 2021: हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay

ऐसे रखें अपना ध्यान

-हार्ट अटैक से बचने के लिए ज्यादा कैलरी वाले खाने से बचना चाहिए।

-दिल को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट, बादाम, अलसी, सोयाबीन और साल्मन मछली का सेवन किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed