हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आप भी अगर पर्यावरण के प्रति सचेत हैं और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में कदम उठाना चाहते हैं तो आपको भी कुछ काम जरूर करने चाहिए ताकि हमारी धरती बची रहे। पर्यावरण के संरक्षण के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा तादाद में पेड़ लगाएं ताकि धरती हरी-भरी रहे और इंसानों को स्वच्छ हवा मिल सके। आइए जानते हैं वो काम जिनके जरिए आप पर्यावरण को बचा सकते हैं...
{"_id":"5cf65070bdec220788128959","slug":"world-environment-day-2019-some-things-you-can-do-to-save-the-enviroment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Environment Day 2019: पर्यावरण को बचाना है तो जरूर करें ये काम, खुद भी रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Environment Day 2019: पर्यावरण को बचाना है तो जरूर करें ये काम, खुद भी रहेंगे सुरक्षित
Wed, 05 Jun 2019 07:40 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 Jun 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Save Water
पानी बचाएं
पर्यावरण के संरक्षण के लिए जरूरी है कि आप अपने घरों में जो पानी की बर्बादी करते हैं फौरन उस पर रोक लगाएं। अपनी जरूरत के हिसाब से ही पानी लें। नहाते और कपड़े धोते वक्त ज्यादा पानी न बहाए। अक्सर लोग बेवजह पानी की बर्बादी करते हैं और आपने देखा भी होगा कि कैसे देश के कई हिस्सों में पानी कि किल्लत बनी रहती है। पानी के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी रहती हैं। पानी की बर्बादी रोकने के लिए अपने नहाने के वक्त में कमी करें। बाल्टी में पानी भरकर नहाएं और शावर का इस्तेमाल कम ही करें।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दांत मांझते वक्त और दाड़ी बनाते वक्त बेवजह सिंक में पानी न बहने दें और नल को बंद रखें। अगर पानी का पाइप लीक कर रहा है तो उसे फौरन सही करवां। अपने घर पर पानी को रिसाइकल करें। आपको बता दें कि आपके घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिजली की सबसे ज्यादा खपत होती है। क्योंकि पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए वाटर पंप का इस्तेमाल होता है और नदियों से पानी आपकी दहलीज तक आता है। पानी का संरक्षण करेंगे तो पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Phone Car Charger
फोन चार्ज करने के बाद स्विच ऑफ कर दें। अगर आपका काम खत्म हो गया तो लाइट, फैन और एसी बंद कर दें। लैपटॉप और कंप्यूटर को अच्छी तरह से टर्न ऑफ करें।
विज्ञापन
कॉफी
ऑफिस में डिस्पोजल कप में चाय न पीएं और इसकी जगह खुद का सिरेमिक कप का उपयोग करें।