{"_id":"5d2424848ebc3e6d227824f6","slug":"eating-while-watching-tv-is-harmful-for-health-american-heart-association-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने से भी ज्यादा खतरनाक है ये आदत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने से भी ज्यादा खतरनाक है ये आदत
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑफिस में बैठकर काम करना लोगों की मजबूरी है और इसका कोई दूसरा उपाय नहीं है। लेकिन इस तरह से काम करने वाले भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हैं और कुछ न कुछ शारीरिक गतिविधियां करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक आदत जो इससे भी ज्यादा खतरनाक है जो आपको दिन पर दिन बीमार बनाती जा रही है।
2 of 5
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में छपी एक शोध में ये बात सामने आई है कि टीवी के सामने बैठना और लगातार खाते रहने से स्वास्थ्य को जितना नुकसान होता है उतना नुकसान डेस्क पर बैठकर काम करने से भी नहीं होता है।
3 of 5
हम सब इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि हम किसी न किसी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते रहें। यदि हम किसी तरह की कसरत या कोई अन्य शारीरिक क्रिया नहीं करेंगे तो ह्रदय की या फिर अन्य बहुत सारी बीमारियां हमें घेर लेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीब साढ़े तीन हजार लोगों पर किए इस सर्वे में लोगों के खानपान, उनकी दिनचर्या जैसे व्यायाम करने का समय और साथ ही कितने घंटे वो टीवी के सामने बिताते है इस पर अध्ययन किया गया। इस तरह के शोध में ये बात सामने आई कि वो लोग जो लगातार चार घंटे टीवी देखते हैं उनमें ह्रदय रोग की बीमारी और समय से पहले मृत्यु का खतरा उन लोगों के मुकाबले ज्यादा है जो केवल दो घंटे टीवी देखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शोध करने से ये बात सामने आई कि बहुत से लोग उस समय टीवी देखना पसंद करते हैं जब वो दिन या फिर रात का खाना खा रहे होते हैं। रात में सोने के ठीक पहले तक खाना खा कर टीवी देखने से शरीर को कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। जबकि ऑफिस में बैठे रहने के बाद भी लोग अपने साथियों से बात करने या मीटिंग करने की वजह से किसी न किसी शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। लगातार बैठकर काम करने के बाद भी उनकी गतिविधियां टीवी देखकर खाने वालों से कहीं अधिक रहती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।