कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए जिन पोषक तत्वों के सेवन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया-विटामिन डी उनमें से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ बाहरी रोगजनकों से मुकाबले में मदद करती है। मानव शरीर स्वाभाविक रूप से सूर्य के संपर्क की प्रतिक्रिया के रूप में विटामिन-डी का उत्पादन करता है। हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने सहित कई कारणों से विटामिन-डी का सेवन करना आवश्यक माना जाता है।
जानना जरूरी: हड्डियों की मजबूती के अलावा इसलिए भी जरूरी है विटामिन-डी, जानिए इस पोषक तत्व के फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इम्युनिटी को बढ़ावा देने वाला विटामिन
विटामिन-डी का सेवन करना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में काफी सहायक माना जाता है। शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से इस विटामिन का सेवन सुनिश्चित करें। विटामिन-डी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और इम्यूनोरेगुलेटरी गुण होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली की सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन-डी, टी कोशिकाओं और मैक्रोफेज सहित प्रतिरक्षा कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाने में भी मदद करता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शोध से पता चलता है कि विटामिन-डी मूड को ठीक करने और अवसाद के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 7,534 लोगों पर किए गए समीक्षा अध्ययन में पाया गया कि विटामिन-डी वाली चीजों का सेवन नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद करता है। अवसाद से ग्रस्त लोगों के लक्षणों को भी कम करने में इस विटामिन को फायदेमंद माना जाता है। एक अन्य अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि गंभीर फाइब्रोमायल्गिया के लक्षणों, चिंता और अवसाद के जोखिम को कम करने में भी विटामिन-डी का सेवन करने से लाभ मिलता है।
वजन को कम करने में भी सहायक
अगर आप भी अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो आहार में विटामिन-डी को शामिल करने से लाभ मिल सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें विटामिन-डी की कमी की आशंका भी अधिक होती है। एक अध्ययन में पाया गया कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को विटामिन-डी सप्लीमेंट्स देकर उनके वजन को कम किया जा सकता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार रोजाना कैल्शियम और विटामिन-डी की खुराक लेने वाले लोगों ने, प्लेसबो सप्लीमेंट लेने वालों की तुलना में अधिक वजन कम किया।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।