फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: शरीर के लिए बहुत जरूरी है प्रोटीन, पर अधिक मात्रा में इसका सेवन कर सकता है आपको बीमार

Thu, 14 Sep 2023 06:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Sep 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
why too much protein is bad for your health, jyada protien ke nuksan
प्रोटीन की जरूरत - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए जिन पोषक तत्वों को सबसे आवश्यक माना जाता है, प्रोटीन उनमें से एक है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों के निर्माण और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रोटीन की कमी से आपकी प्रतिरक्षा कमजोर हो सकती है, आपके बाल और त्वचा को नुकसान हो सकता है। आहार के माध्यम से आप आसानी से प्रोटीन की दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।



प्रोटीन वैसे तो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है पर कहीं आप भी तो इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं कर रहे हैं? प्रोटीन की कमी जिस तरह से हानिकारक है, उसी तरह से इसकी अधिकता भी कई तरह की समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। आ

इए जानते हैं कि प्रोटीन के अधिक सेवन से किस-किस तरह की समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है?

why too much protein is bad for your health, jyada protien ke nuksan
बहुत अधिक प्रोटीन का न करें सेवन - फोटो : iStock

डिहाइड्रेशन और किडनी की समस्या

यदि आप प्रोटीन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसके कारण शरीर में पानी की कमी होने का जोखिम बढ़ जाता है, और डिहाइड्रेशन की ये समस्या ब्लड प्रेशर में कमी से लेकर किडनी की बीमारियों को बढ़ाने वाली हो सकती है। अत्यधिक प्रोटीन का सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है, जिससे किडनी की बीमारियों और किडनी स्टोन होने की समस्या बढ़ सकती है। 

why too much protein is bad for your health, jyada protien ke nuksan
शरीर के लिए जरूरी है पोषक तत्व - फोटो : Pixabay

पोषक तत्वों का असंतुलन

प्रोटीन का बहुत अधिक सेवन करने से कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का शरीर में असंतुलन हो सकता है। शरीर में इन पोषक तत्वों की कई प्रकार से आवश्यकता होती है। इसके अलावा बहुत अधिक कैलोरी का सेवन, वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, खासकर यदि आप  कैलोरी को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शरीर के सभी अंगों  के ठीक से काम करते रहने के लिए जरूरी है कि यह असंतुलन न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
why too much protein is bad for your health, jyada protien ke nuksan
पाचन की समस्याएं - फोटो : pixabay

पाचन और हड्डियों से संबंधी समस्याएं

बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने पर कुछ लोगों को कब्ज सहित पाचन संबंधी असुविधा का अनुभव हो सकता है। यह अक्सर पेट में सूजन बने रहने का भी कारण हो सकती है। इतना ही नहीं अत्यधिक प्रोटीन के सेवन से मूत्र के माध्यम से कैल्शियम भी शरीर से अधिक मात्रा में निकलने लगता है जिसके कारण आपको हड्डियों से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed