कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनियाभर में टीकाकरण अभियान जारी है। ब्लूमबर्ग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे विश्व में अब तक 43 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। अमेरिका में जहां रोजाना 20 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है, तो वहीं भारत में भी लगभग यही आंकड़ा चल रहा है। हालांकि अब टीकाकरण के बावजूद सबसे बड़ा सवाल ये बन गया है कि आखिर वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग कैसे कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में वैक्सीन की पहली डोज ली थी और बाद में वह संक्रमित हो गए। भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें टीका लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है...
{"_id":"605740e78ebc3e591c368ebf","slug":"why-people-are-getting-infected-from-coronavirus-even-after-taking-the-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी लोग हो रहे हैं संक्रमित? जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आखिर क्यों कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी लोग हो रहे हैं संक्रमित? जानें सबकुछ
Sun, 21 Mar 2021 06:21 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
काफी नहीं है वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक
- विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक कोरोना से बचने के लिए काफी नहीं है, बल्कि दोनों खुराक लेनी पड़ेगी। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद 28 से 42 दिन के बीच दूसरी खुराक ले सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमण होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- ऑल इंडिया रेडियो से खास बातचीत में मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के डीन डॉ. हेमंत देशमुख ने बताया था कि जब वैक्सीन लगती है तो दूसरी खुराक के 15 दिन बाद वायरस से लड़ने की क्षमता बनती है, लेकिन अगर वैक्सीन लगने के तुरंत बाद लोग कोरोना से बचाव के उपायों का पालन नहीं करते हैं तो उनके वायरस से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वैक्सीन लगने के बाद कोई संक्रमित हुआ है, तो उसपर वायरस का गंभीर प्रभाव नहीं दिखेगा, क्योंकि शरीर के अंदर उस वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी जल्दी बनने लगती है, इसलिए व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
वैक्सीन लेने के बाद किस तरह की सावधानियां बरतें?
- विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को वैक्सीन लग गई है और जिनको नहीं लगी है, उन सभी को एक जैसे ही नियमों का पालन करना जरूरी है। डॉ. हेमंत देशमुख के मुताबिक, वैक्सीन लेने के बाद भी सभी को इस बात का ध्यान रखना है कि मास्क लगाने, हाथ साफ करने और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियम का का हमेशा पालन करना है। तभी वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है और टीकाकरण के माध्यम से इस महामारी को खत्म किया जा सकता है।