फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleep Importance: नींद के दौरान शरीर के भीतर क्या-क्या होता है? जानिए बॉडी का सीक्रेट सिस्टम

Sun, 10 May 2026 08:21 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 10 May 2026 08:21 PM IST
सार

Need Kyu Jaruri Hai: स्वस्थ वयस्क को रोजाना 7-9 घंटे की नींद की जरूरत होती है। नींद के दौरान दिमाग यादों को व्यवस्थित करता है, शरीर खराब कोशिकाओं की मरम्मत करता है, हार्मोन संतुलित होते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

विज्ञापन
why good sleep is important what happens in body after sleep know Biological Processes Post-Sleep
अच्छी नींद सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए रात में निर्बाध नींद लेना बहुत जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि अच्छी और गहरी नींद शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितना भोजन और पानी। जब हम सोते हैं, तब शरीर के अंदर कई महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रियाएं होती हैं। यही प्रक्रियाएं शरीर को अगले दिन के लिए तैयार करती हैं।



अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, स्वस्थ वयस्कों को रोजाना 7-9 घंटे की नींद की जरूरत होती है। नींद के दौरान दिमाग यादों को व्यवस्थित करता है, शरीर खराब कोशिकाओं की मरम्मत करता है और हार्मोन संतुलित होते हैं। 

नींद पूरी न होने से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज से लेकर मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि नींद के दौरान शरीर में क्या-क्या हो रहा होता है?

why good sleep is important what happens in body after sleep know Biological Processes Post-Sleep
अच्छी नींद लेना जरूरी - फोटो : Adobe stock

अच्छी नींद बहुत जरूरी

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नींद असल में शरीर की रीसेट प्रक्रिया है। जब हम अच्छी नींद लेकर उठते हैं, तब शरीर में ऊर्जा स्तर बेहतर होता है, दिल अधिक स्थिर तरीके से काम करता है और मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। नींद की कमी शरीर में सूजन बढ़ा सकती है, जिससे लंबे समय में कई क्रॉनिक बीमारियां हो सकती हैं।

आइए जानते हैं कि नींद के बाद शरीर के भीतर कौन-कौन सी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं होती हैं और वे हमारी सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं।

why good sleep is important what happens in body after sleep know Biological Processes Post-Sleep
ब्रेन के लिए जरूरी है अच्छी नींद - फोटो : adobe stock images

ब्रेन होता है रिसेट

नींद के दौरान दिमाग खुद को रिसेट करता है। सोते समय दिमाग का ग्लिम्फैटिक सिस्टम सक्रिय होता है, जो दिनभर जमा हुए टॉक्सिन्स और वेस्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। 
 

  • इसमें बीटा-अमाइलॉइड जैसे हानिकारक प्रोटीन भी शामिल हैं, जिनका संबंध अल्जाइमर जैसी बीमारियों से माना जाता है।
  • हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च के अनुसार, गहरी नींद के दौरान दिमाग नई जानकारियों को प्रोसेस करता है और जरूरी यादों को लंबे समय के लिए स्टोर करता है। 
  • अच्छी नींद लेने वाले लोगों की याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहतर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
why good sleep is important what happens in body after sleep know Biological Processes Post-Sleep
नींद के दौरान शरीर होता है रिपेयर - फोटो : Adobe Stock Images

शरीर होता है रिपेयर

सोने के दौरान मस्तिष्क के साथ-साथ हमारा शरीर भी खुद को रिपेयर करता है।
 

  • नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, नींद के दौरान शरीर क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करता है और नई कोशिकाओं का निर्माण तेज हो जाता है। 
  • नींद के दौरान मांसपेशियों में प्रोटीन सिंथेसिस बढ़ता है। यह प्रक्रिया शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है। 
  • नींद कम  लेने से शरीर में थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द की दिक्कत बनी रहती है।
विज्ञापन
why good sleep is important what happens in body after sleep know Biological Processes Post-Sleep
मेटाबॉलिज्म पर असर - फोटो : Freepik.com

हार्मोन और मेटाबॉलिज्म के लिए भी नींद जरूरी

नींद शरीर के हार्मोन सिस्टम को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
 

  • जब हम पर्याप्त नींद लेते हैं, तब शरीर भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन जैसे घ्रेलिन और लेप्टिन को संतुलित रखता है। 
  • नींद पूरी न होने से घ्रेलिन बढ़ जाता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है, जिससे पेट भरा होने का संकेत नहीं मिल पाता।
  • नींद की कमी ओवरईटिंग और मोटापे के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed