फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: गर्मी के मौसम में क्यों आता है नाक से खून? हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत

Tue, 20 May 2025 04:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 20 May 2025 04:54 PM IST
सार

नाक से खून बहना, जिसे चिकित्सकीय भाषा में एपिस्टेक्सिस कहते हैं, एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को प्रभावित करती है। गर्मी के मौसम में अक्सर कुछ लोग नाक से खून बहने की समस्या से परेशान रहते हैं, इसलिए आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Why does nose bleed in summer? It could be a sign of this serious disease
नाक से खून - फोटो : freepik.com
Nose Bleeding:  गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। तेज धूप और गर्मी के कारण न सिर्फ शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि गर्मियों में चक्कर आने-बेहोशी की घटनाएं भी अधिक देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोगों को गर्मी के मौसम में नाक से खून बहने की समस्या देखने को मिलती है।


नाक से खून बहना, जिसे चिकित्सकीय भाषा में एपिस्टेक्सिस कहते हैं, एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को प्रभावित करती है। अक्सर लोग इसे सामान्य मानते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

दरअसल, गर्म और शुष्क हवा नाक के अंदर की नाजुक रक्त वाहिकाओं को सुखा देती है, जिससे वे आसानी से टूटकर खून बहाने लगती हैं। हालांकि, ज्यादातर बार यह कोई बड़ी बात नहीं होती और घर पर ही इसे रोका जा सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर या खून जमने में दिक्कत जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
Why does nose bleed in summer? It could be a sign of this serious disease
नाक से खून - फोटो : freepik.com

नाक से खून बहने के कारण
गर्मियों में नाक से खून बहने (एपिस्टेक्सिस) के कई कारण हो सकते हैं। शुष्क हवा और डिहाइड्रेशन के कारण नाक की झिल्ली सूख जाती है, जिससे छोटी रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं। धूल, छोटे कड़ या साइनस इंफेक्शन से होने वाली एलर्जी और जलन भी नाक की झिल्ली को प्रभावित कर खून बहने का कारण बनती हैं। 

ये भी पढ़ें- Heart Health: कैसे जानें आपका हृदय स्वस्थ है या नहीं? हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए कौन-कौन से टेस्ट कराएं

Why does nose bleed in summer? It could be a sign of this serious disease
नाक से खून - फोटो : freepik.com

किन बीमारियों का रहता है खतरा?
बार-बार नाक रगड़ना, उंगली डालना या चोट भी इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है। उच्च रक्तचाप नाक की नाजुक रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालकर खून बहने का कारण बनता है। कुछ मामलों में, बार-बार नाक से खून बहना गंभीर बीमारियों जैसे ल्यूकेमिया, हीमोफीलिया, या रक्तस्राव विकारों का संकेत हो सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Diet: नॉनवेज और अंडे नहीं खाते हैं तो प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why does nose bleed in summer? It could be a sign of this serious disease
नाक से खून - फोटो : freepik.com

जब नाक से खून बहे तो क्या करें?
नाक से खून बहने पर शांत रहें और तुरंत बैठ जाएं, सिर को थोड़ा आगे झुकाकर नाक को 5-10 मिनट तक हल्के से दबाएं। नाक के ऊपर ठंडा कपड़ा या बर्फ लपेटकर रखें, क्योंकि ठंडा सेक जलन को कम करता है।

विज्ञापन
Why does nose bleed in summer? It could be a sign of this serious disease
नाक से खून आना - फोटो : freepik

ऐसी स्थिति में नाक में पानी डालने से बचें, क्योंकि यह खून के थक्के बनने की प्रक्रिया में रुकावट डाल सकता है। अपने कमरे की ह्यूमिडिटी मेंटेन करें और ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें, ताकि नाक की झिल्ली सूखे नहीं और खून बहने की संभावना कम हो।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed