भारत में आज शनिवार से कोरोना के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश देकर दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद दिल्ली से लेकर कश्मीर तक हर जगह कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया। हालांकि, पहले चरण में देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स को ये टीका दिया जा रहा है, और इसके बाद धीरे-धीरे करके जब इस अभियान के चरण आगे बढ़ेंगे तो आम आदमी का नंबर भी इस टीके को लगवाने का आएगा। लेकिन इन सबसे पहले कई लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर काफी दुविधा है, और कई सवाल भी घूम रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं।
{"_id":"6002c72ed1aecd08dc2dd899","slug":"which-vaccine-will-be-vaccinated-in-covid-vaccination-learn-from-a-specialist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण में कौन सा टीका लगाया जाएगा? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना टीकाकरण में कौन सा टीका लगाया जाएगा? विशेषज्ञ से जानें
Sat, 16 Jan 2021 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 16 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
Trending Videos
- फोटो : कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय- फोटो : Twitter/Air
कोविड टीकाकरण में कौन सा टीका लगाया जाएगा?
- 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव डॉक्टर नरेंद्र सैनी के मुताबिक, 'अभी हमारे देश में कोवीशील्ड और कोवैक्सिन दो टीके उपलब्ध हैं। सरकार ने कहा है कि अभी कोवीशील्ड दी जाएगी, लेकिन किसी भी वक्त कोवैक्सिन देने की शुरुआत भी हो सकती है। दोनों ही वैक्सीन प्रभावी हैं। कुछ असामाजिक तत्व इसे लेकर शोर मचा रहे हैं। आप केवन वैज्ञानिकों की बात मानें। ये सोचिए कि सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स टीका लगवाने जा रहे हैं, आप सोच सकते हैं कि उन्हें खुद इन दोनों वैक्सीन पर कितना भरोसा है। उसी विश्वास के साथ आप भी वैक्सीन लगवाएं। ध्यान रहे, वैक्सीन को मंजूरी वैज्ञानिकों ने दी है, किसी राजनीतिक दल ने नहीं।'
- फोटो : कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय- फोटो : Twitter/Air
देश में शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण पर आप क्या कहेंगे?
- डॉक्टर नरेंद्र सैनी के अनुसार, 'सबसे पहले हम अपने देश के वैज्ञानिकों को सलाम करते हैं। ये उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है और हमारे लिए गर्व का विषय है। भारत में बनी हुई वैक्सीन हमारे देश के लोगों को मिलेगी। सबसे पहले फ्रंट लाइन हेल्थकेयर वर्कर्स यानी डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, एंबुलेंस ड्राइवर आदि को वैक्सीन दी जाएगी। इनमें गर्भवती या स्तनपान करा रहीं महिला स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन नही दी जाएगी, क्योंकि इस दिशा में शोध अभी पूरे नहीं हुए हैं। जिन्हें एनाफाइलैक्सिस रिएक्शन होता है, उन्हें भी वैक्सीन नहीं दी जाएगी। वहीं, जिन्हें ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, उन्हें अपना ध्यान रखना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय- फोटो : Twitter/Air
किस उम्र तक के बच्चों को यह टीका नहीं लगेगा?
- डॉक्टर नरेंद्र सैनी बताते हैं कि, 'अभी तक वैक्सीन पर जितने भी शोध एवं परीक्षण हुए हैं, वो सभी 19 वर्ष से अधिक आयु के लोगों पर किए गए हैं। 19 वर्ष की आयु से नीचे के लोगों को अभी वैक्सीन नहीं दी जाएगी। ये देखा गया है कि 18 से कम उम्र के बच्चों को अगर कोविड-19 बीमारी हुई भी है, तो गंभीर लक्षण नहीं आए। हमारा पहला मकसद उन लोगों को वैक्सीन देने का है, जिन्हें ये बीमारी लगने पर गंभीर लक्षण आने की आशंका है।'
विज्ञापन
- फोटो : कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय- फोटो : Twitter/Air
टीका लगवाने के 30 मिनट तक कोई रिएक्शन नहीं हुआ, लेकिन घर जाने के बाद अगर कुछ होता है तो क्या करें?
- डॉक्टर नरेंद्र सैनी कहते हैं, कि 'वैक्सीन से संबंधित जो कुछ भी रिएक्शन होना होगा, वो 30 मिनट में सामने आ जाएगा। इसलिए वैज्ञानिकों ने ये समय निर्धारित किया है। फिर भी 30 मिनट के बाद या घर पहुंचने पर अगर कोई रिएक्शन होता भी है, तो वो इतना गभीर नहीं होगा। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो तुरंत केंद्र पर वापस जाकर वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को बताएं। दरअसल, अभी तक के शोध में ऐसा नहीं पाया गया है, तो हमारे लिए भी ये अध्ययन का एक विषय होगा।'