फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 pandemic: कब मिलेगी दुनिया को कोरोना से मुक्ति? डब्लूएचओ ने किया स्पष्ट, इस खतरे को भी लेकर किया सचेत

Thu, 20 Jan 2022 01:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jan 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
when covid pandemic will end,  WHO warns against treating Covid-19 as endemic
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया इस समय कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण के कारण परेशान है। कोरोना का बेहद संक्रामक माने जाने वाला यह वैरिएंट भारत के लिए भी गंभीर समस्या का कारण बना हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण रोजाना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। लगभग दो साल से कोरोना के कारण परेशान लोगों के मन में इस समय सिर्फ एक ही बात चल रही है कि आखिर इस समस्या से दुनिया को छुटकारा कब मिल पाएगा? हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने राहत भरी जानकारी देते हुए संकेत दिए थे कि समय के साथ कोरोना का वायरस कमजोर होता जा रहा है, ऐसे में आने वाले वर्षों में कोरोना भी इन्फ्लूयंजा वायरस की तरह ही रह जाएगा। हालांकि इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने जो बातें कही हैं वह निश्चित ही डराने वाली हैं।



डब्लूएचओ की एक मीटिंग में डॉ टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर के लोगों अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आने वाले वर्षों में कोरोना के और भी वैरिएंट्स सामने आ सकते हैं, ओमिक्रॉन को आखिरी नहीं माना जा सकता है। हमें लगातार इस बारे में अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

when covid pandemic will end,  WHO warns against treating Covid-19 as endemic
कोरोना का वैश्विक खतरा - फोटो : Pixabay

क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?
डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओमिक्रॉन दुनियाभर के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। जिस तरह से वैश्विक स्तर पर इसका उच्च स्तरीय संक्रमण देखने को मिल रहा है, ऐसे में आने वाले समय में वायरस में म्यूटेशन के साथ नए वैरिएंट्स के सामने आने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में हमें फिलहाल सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए वायरस से मुकाबले के जरूरत है साथ ही आगे के लिए भी तैयार रहना होगा। 

when covid pandemic will end,  WHO warns against treating Covid-19 as endemic
ओमिक्रॉन के बाद भी आ सकते हैं नए वैरिएंट्स - फोटो : Pixabay

ओमिक्रॉन को आखिरी समझने की गलती न करें
डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव कहते हैं, हम सुन रहे हैं कि बहुत से लोग सुझाव देते हैं कि ओमिक्रॉन, कोरोना का अंतिम संस्करण है, इसके बाद कोरोना खत्म हो गया है। इस तरह की बातें लोगों को भ्रमित कर सकती हैं। जिस तेजी से यह वैरिएंट दुनियाभर में फैला है ऐसे में इसके म्यूटेशन से नए वैरिएंट्स का खतरा बना हुआ है। इस समय हम सभी को कोरोना से बचाव के उपायों जैसे मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। केवल इन उपायों का पालन करते रहने से ही संक्रमण के भविष्य की लहरों को रोकने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
when covid pandemic will end,  WHO warns against treating Covid-19 as endemic
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस - फोटो : ANI

ओमिक्रॉन को हल्के में न लें
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने संबोधन के दौरान कहा कि कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन के साथ कोरोना का खात्मा हो जाएगा, हालांकि वास्तिकता इससे शायद अलग है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, यह गलत है।  ओमिक्रॉन औसतन कम गंभीर हो सकता है, लेकिन यह कहना गलत है कि इसके कारण बीमारी हमेशा हल्के स्तर की ही होती है। ओमिक्रॉन के कारण भी संक्रमितों में अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु का खतरा बना हुआ है, ऐसे में इसको लेकर कोई भी चूक न करें। 

विज्ञापन
when covid pandemic will end,  WHO warns against treating Covid-19 as endemic
कोरोना को हल्के में न लें - फोटो : Pixabay

कोरोना के आने वाले खतरों को लेकर रहें अलर्ट
कोरोना के खात्मे को लेकर चल रही चर्चाओं में अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी कहते हैं कोरोना संक्रमण को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह की बातें की जा रही हैं। ओमिक्रॉन के साथ तो कोरोना का खात्मा नहीं होने जा रहा है। भविष्य में और भी खतरों की आशंका है। इसे ऐसे समझिए कि महामारी के पांच चरण हैं जिसमें अभी हम पहले चरण पर हैं। कोरोना के आने वाले खतरों को लेकर हमें अभी से अलर्ट रहने की आवश्यकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed