फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: मानसिक तौर पर रहना चाहते हैं फिट और एक्टिव, तो इन तीन बातों का रखें हमेशा ख्याल

Thu, 20 Jan 2022 11:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jan 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
how to stay mentally healthy and fit, these tips to follow
मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखें - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए शारीरिक और मानसिक, दोनों स्वास्थ्य का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। अक्सर हम सभी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तो कई तरह के उपाय करते रहते हैं लेकिन इन सबके बीच मानसिक सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर और मन एक दूसरे के पूरक हैं, इनमें से एक को भी होने वाली समस्या का असर दूसरे की सेहत को प्रभावित कर सकता है, यही कारण है कि सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।



जब बात मानसिक स्वास्थ्य के देखभाल की आती है तो हमें इस बारे में जान लेना आवश्यक हो जाता है। मानसिक स्वास्थ्य में हमारा भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक व्यवहार शामिल होता है। इसमें होने वाली किसी भी तरह की समस्या के कारण हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। मौजूदा समय में काम के दबाव, सामाजिक अनिश्चितता और कई अन्य कारणों से लोगों को तनाव-चिंता और अवसाद जैसी कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

how to stay mentally healthy and fit, these tips to follow
विचार में सकारात्मकता लाने के तरीके - फोटो : Pixabay

सकारात्मक दृष्टिकोण रखना बहुत आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सबसे पहला कदम है, सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करना। सकारात्मक रहने का मतलब यह नहीं है कि आप कभी भी उदासी या क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाओं को महसूस ही न करें, पर यहां ध्यान रखना आवश्यक है कि यह आप पर हावी न होने पाए। उदाहरण के लिए, अतीत में हुई बुरी चीजों के बारे में सोचते रहना या भविष्य के बारे चिंता करते रहना आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बना सकता है। 

how to stay mentally healthy and fit, these tips to follow
शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें - फोटो : Istock

शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं यदि आप मानसिक तौर पर फिट रहना चाहते हैं तो इसके लिए आवश्यक है कि आप शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। चूंकि यह दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखें। इसके लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन, अच्छी नींद, नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए बहुत आवश्यक है। शरीर स्वस्थ रहेगा तभी आपका मन भी सेहतमंद बना रह सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stay mentally healthy and fit, these tips to follow
मस्तिष्क को शांत रखने वाले तरीके - फोटो : Pixabay

योग और मेडिटेशन का करिए अभ्यास
जीवन में योग और ध्यान को शामिल करके न सिर्फ आप शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रख सकते हैं। मेडिटेशन, मन और शरीर का अभ्यास है जहां आप अपना ध्यान और जागरूकता केंद्रित करना सीखते हैं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन करके आप मस्तिष्क को आराम दे सकते हैं, जिससे तनाव-चिंता जैसी समस्याएं दूर होती हैं और आपका मानसिक सेहत फिट रहता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed