फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Strong Immunity: मजबूत इम्युनिटी चाहते हैं तो सिर्फ विटामिन-सी ही काफी नहीं, ये पोषक तत्व भी बहुत जरूरी

Mon, 11 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
what vitamins support a healthy immune system, tips to keep immune system strong
इम्युनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत करें? - फोटो : iStock

शरीर की मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आपको कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाने में लाभकारी है। फ्लू जैसे संक्रमण हों या फिर कोविड जैसी गंभीर बीमारी, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आपके लिए बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इम्युनिटी को मजबूत बनाना एक सतत प्रक्रिया है, यानी कि इसके लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करें और नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन की सबसे ज्यादा चर्चा रहती है, पर सिर्फ यही एक पोषक तत्व आपके लिए काफी नहीं है। इम्युनिटी की मजबूती के लिए जरूरी है कि आहार के माध्यम से विटामिन्स-प्रोटीन और अन्य प्रकार के पोषक तत्वों का भी सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

आइए जानते हैं कि विटामिन-सी के अलावा इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए किन पोषक तत्वों की जरूरत होती है?

Trending Videos
what vitamins support a healthy immune system, tips to keep immune system strong
विटामिन सी के लाभ - फोटो : iStock

आहार के माध्यम से प्राप्त करें विटामिन-सी

शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने और रोगजनकों से मुकाबले के लिए विटामिन-सी को सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि विटामिन सी, संक्रमण वाले हिस्से में न्यूट्रोफिल को उत्तेजित करता है जो माइक्रोबियल को नष्ट करके रोग के लक्षणों को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती है।

इसके अलावा दैनिक रूप से आहार में विटामिन-सी वाली चीजों का शामिल करने से शरीर में रोगजनकों से मुकाबले के लिए मजबूत प्रतिरक्षा को विकसित करने में मदद मिल सकती है।

what vitamins support a healthy immune system, tips to keep immune system strong
जिंक वाली चीजों के लाभ - फोटो : iStock

जिंक से कोशिकाएं रहती हैं स्वस्थ

जिंक हमारे पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह आपके प्रतिरक्षा तंत्र को हमलावर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। आपका शरीर डीएनए (कोशिकाओं में आनुवंशिक सामग्री) और प्रोटीन बनाने के लिए भी जिंक का उपयोग करता है। सभी लोगों को रोजाना आहार के माध्यम से जिंक के सेवन की सलाह दी जाती है, यह गंभीर रोगों से बचाने में भी आपके लिए मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what vitamins support a healthy immune system, tips to keep immune system strong
विटामिन-डी से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

विटामिन-डी के कई स्वास्थ्य लाभ

विटामिन-डी हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन-डी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। आहार के माध्यम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। बादाम, कई अन्य प्रकार के नट्स, डेयरी उत्पाद और फलों में इस विटामिन की प्रचुरता होती है जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। 

विज्ञापन
what vitamins support a healthy immune system, tips to keep immune system strong
विटामिन ई - फोटो : Pixabay

विटामिन ई का भी सुनिश्चित करें सेवन

विटामिन-ई मानव शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने के लिए भी आवश्यक है इससे उनमें थक्के बनने से रोकने में मदद मिलती है। त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed