फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या होता है फंगल इंफेक्शन, ऐसे करें बचाव

Tue, 24 Aug 2021 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Aug 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
What is fungal infection these are the tips to avoid it
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

बारिश के मौसम में हवा में मौजूद नमी, उमस और गीलापन कई तरह के संक्रमण पैदा करने वाले जीवों और कीटों के बढ़ने के लिए  बहुत आसान होता है। उसपर कपड़ों का आसानी से न सूख पाना, सीलन और गंदगी इसको और बढ़ा देते हैं। लम्बे समय तक गीले कपड़े पहने रहने से लोग सबसे ज्यादा संक्रमण के शिकार होते हैं। बारिश के दौरान होने वाले फंगल इंफेक्शन कई तरह के हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-एथलीट्स फुट, दाद-खाज, फंगल नेल इंफेक्शन, छाले आदि। ऐसे अधिकांश संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी फैल सकते हैं। इसलिए इनको लेकर और भी सावधानी रखनी जरूरी होती है। कई बार संक्रमण पैरों की त्वचा से हाथों तक या शरीर के अन्य हिस्सों तक भी बढ़ सकता है। वहीं कई बार यह निजी अंगों के आस-पास या चेहरे पर भी हो सकता है।

What is fungal infection these are the tips to avoid it
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : iStock

सामने आने वाले लक्षण

  • सबसे आम है खुजली का होना और त्वचा का लाल हो जाना या खुजली वाली जगह पर छाले या फफोले हो जाना। इसके अलावा जलन और डंक लगने जैसा महसूस हो सकता है या त्वचा जगह जगह से निकल भी सकती है। कई बार पस वाली फुंसियां भी हो सकती हैं।
What is fungal infection these are the tips to avoid it
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : iStock

इन बातों का रखें ध्यान

* ठंडे या गीले कपड़े पहनने से बचें

* बारिश में भीगने के बाद तुरन्त शरीर को पूरी तरह सुखाएं और साफ व सूखे कपड़े पहनें

* हाथ पैरों को साफ रखें और गीले मोजे या फुटवेयर पहनने से बचें

* अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है तो उसका तौलिया, कंघा, कपड़े आदि का इस्तेमाल अन्य स्वस्थ व्यक्ति न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
What is fungal infection these are the tips to avoid it
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : istock

* प्रभावित जगह पर डॉक्टर की सलाह से किसी क्रीम या लोशन का प्रयोग करें

* अगर पैरों में दिक्कत हो तो जूते पहनने से बचें

* रोज नहाएं और शरीर को साफ रखें

* सामान्य साबुन या शैम्पू की जगह मेडिकेटेड साधनों का प्रयोग करें

विज्ञापन
What is fungal infection these are the tips to avoid it
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : iStock

* ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें

* डायबटीज़ के मरीज अतिरिक्त सावधानी रखें और डायबिटीज को कंट्रोल में रखें

* अपने वजन को संतुलित रखें

* यदि आपके घर मे पालतू जानवर हैं तो एक बार उनकी भी जांच करवाएं कई बार ये जानवर भी ऐसे संक्रमणों की वजह बन सकते हैं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed