फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर एक ही दिन में खा लिए बहुत सारे फल, जाने सेहत पर कैसा होगा इसका प्रभाव?

Sat, 21 Aug 2021 05:49 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 21 Aug 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
what happens if you have too much fruit in a day all you need to know
ज्यादा फल खाना हो सकता है नुकसानदायक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सेहत को फिट बनाए रखने के लिए सभी लोगों को आहार में फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। शरीर के लिए आवश्यक सभी तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ फलों का सेवन कई प्रकार के रोगों के खतरे से भी आपको सुरक्षा दे सकता है। विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य स्वास्थ के लिए आवश्यक यौगिकों से भरपूर तमाम तरह के फल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक हैं, साथ ही कुछ फलों को पुरानी बीमारियों को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। तो क्या इन सभी फायदों के लिए पूरे दिन सिर्फ फल खाते रहना उचित है? क्या हो अगर आप पूरे दिन में बहुत सारे फल खा लें?


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेहत के लिए तमाम तरह के फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर भोजन से वह सभी पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते जिसकी आवश्यकता होती है, ऐसे में लोगों को फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ फल ही खाते रहें, यह भी कई मामलों में नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि अगर एक दिन में आप बहुत सारे फल खा लें तो इसका सेहत पर क्या असर हो सकता है?

what happens if you have too much fruit in a day all you need to know
संयमित मात्रा में करें फलों का सेवन - फोटो : Pixabay

फलों का संयमित मात्रा में ही करें सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक ओर जहां फलों का सेवन स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा हुआ है, वहीं इसका बहुत ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में एक तरफ जहां फलों का सेवन लाभदायक माना जाता है, वहीं इसके अत्यधिक सेवन से कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं। आइए इस बारे में आगे जानते हैं।

what happens if you have too much fruit in a day all you need to know
बढ सकता है ब्लड शुगर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा
डॉक्टर कहते हैं, बहुत ज्यादा फल खा लेने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाने का खतरा रहता है। ब्लड शुगर का अनियंत्रित स्तर मधुमेह रोगियों के लिए चिंता का एक गंभीर कारण है, विशेष रूप से टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए यह गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। फलों का बहुत ज्यादा सेवन ब्लड शुगर के स्तर में अचानक से वृद्धि कर सकता है जिसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what happens if you have too much fruit in a day all you need to know
ज्यादा फल खाने से हो सकती है पेट गड़बड़ी की समस्या - फोटो : file photo

हो सकती है दस्त की दिक्कत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पाचन तंत्र एक नियत मात्रा में ही भोजन का पाचन सुविधाजनक तरीके से कर सकता है। वैसे तो फलों को फाइबर और फ्रुक्टोज से भरपूर माना जाता है, हालांकि बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और फ्रुक्टोज का पाचन कर पाना शरीर के लिए कठिन हो जाता है जिसके कारण दस्त की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को पेट में सूजन, गैस और आंतों से संबंधित परेशानी भी हो सकती है।

विज्ञापन
what happens if you have too much fruit in a day all you need to know
वजन को प्रभावित कर सकते हैं फल - फोटो : social media

बढ़ सकता है वजन
वजन को लेकर काफी सतर्क रहने वाले लोगों को आहार में फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, हालांकि इसकी मात्रा सामित हो इस बात का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। फलों का बहुत अधिक सेवन शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा देता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। हालांकि फलों के ज्यादा सेवन के कारण मोटापे के खतरे को लेकर बहुत ही सीमित साक्ष्य हैं। इसलिए लोगों को नियत मात्रा में ही फलों का सेवन करना चाहिए।

--------------------
नोट: यह लेख तमाम मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed