फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: आयरन की कमी से बढ़ जाता है एनीमिया का खतरा, जानिए क्या हैं इसके दुष्प्रभाव और कैसे करें इसकी पूर्ति

Sat, 18 Jan 2025 10:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jan 2025 10:08 PM IST
सार

आयरन की कमी से एनीमिया होने का खतरा रहता है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या नुकसान हैं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है?

विज्ञापन
What are the three main causes of anemia know Foods that are high in iron
शरीर में आयरन की कमी - फोटो : Freepik.com

अगर आपका आहार पौष्टिक है तो आपकी सेहत को ठीक रखने में ये सबसे मददगार हो सकता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजों को भोजन में जरूर शामिल करें। ये चीजें आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में मददगार हो सकती हैं।



भारतीय महिलाओं में एनीमिया की समस्या एक बड़ा खतरा है। कुछ प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा आहार में आयरन की कमी को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है। आयरन का मुख्य कार्य लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन का निर्माण करना है। अगर आपके आहार में इस पोषक तत्व की कमी है तो ये आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। 

What are the three main causes of anemia know Foods that are high in iron
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

शरीर के लिए बहुत जरूरी है आयरन

आयरन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से जरूरी है। थकान-कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर रखने के साथ मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्य और न्यूरोट्रांसमिटर्स के ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए भी ये पोषक तत्व बहुत आवश्यक माना जाता है। आयरन की कमी से एनीमिया होने का खतरा रहता है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है।

What are the three main causes of anemia know Foods that are high in iron
आयरन बहुत जरूरी - फोटो : Freepik.com

आहार में सुधार जरूरी

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने के कई कारण हो सकते हैं। आहार में पोषक तत्वों की कमी, किसी प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या, महिलाओं में माहवारी के कारण भी इसका जोखिम अधिक देखा जाता है। हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार सामान्य से कम बने रहना कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाला हो सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन युक्त भोजन करना बेहद जरूरी है। मांसाहार वाली चीजें जैसे मिटन-चिकन में आयरन की अधिकता होती है, हालांकि शाकाहारी खाद्य में भी कई ऐसी चीजें होती हैं जो आयरन बढ़ाने में मददगार हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the three main causes of anemia know Foods that are high in iron
आहार में किन चीजों को करें शामिल? - फोटो : Freepik.com

इन चीजों से प्राप्त कर सकते हैं भरपूर आयरन


पालक 
100 ग्राम पालक में आयरन की मात्रा लगभग 3.6 मिलीग्राम होती है। पालक विटामिन सी का भी स्रोत है जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है।

रेड मीट
अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं तो रेड मीट खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। ये आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।

अंडे की जर्दी
अंडे सिर्फ प्रोटीन ही नहीं आयरन का भी अच्छा स्रोत माने जाते हैं। एक अंडे से एक मिलीग्राम तक आयरन जबकि 6 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।

कद्दू के बीज 
नट्स और सीड्स आयरन सहित कई पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं। प्रति 28 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 3.3 मिलीग्राम आयरन होता है।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed