नमक के ज्यादा सेवन से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें। हम अक्सर तय मात्रा से ज्यादा नमक खा जाते हैं और हमें इस बात का पता ही नहीं चलता। आइए जानते हैं आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए...
नमक स्वाद के लिए जरूरी है लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी तक कई घातक रोगों को निमंत्रण दे सकता है। हालांकि यह भी सच है कि स्वस्थ रक्तचाप के लिए सोडियम की मात्रा जरूरी है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए रोज तय मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।
अमेरीकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) का कहना है कि हर व्यक्ति को दिनभर में 2,300 मिलीग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। यह मात्रा ज्यादा नमक खाने वालों के लिए है जबकि रोज नमक की आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन हम इस बात पर गौर नहीं करते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो जाते हैं।
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एएचए का कहना है कि अमेरिकी के लोग हर रोज 3,400 मिलीग्राम नमक का सेवन करते हैं जो कि तय मात्रा से ज्यादा है। 70 फीसदी लोग पैकेट में बंद खाद्य पदार्थों के जरिए नमक की इस मात्रा का सेवन करते हैं। भारत में भी चिप्स से लेकर दूसरे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के जरिए हम तय मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ज्यादा नमक खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं।
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। अगर आप तय मात्रा से ज्यादा नमक खाते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।