फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: विशेषज्ञों ने वजन कम करने के लिए बताए ये चार सबसे आसान तरीके, आप भी जरूर कीजिए ट्राई

Tue, 24 May 2022 11:08 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 May 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
Weight Losing Tips in hindi, how to lose weight fast without medication
वजन कम करने के तरीके - फोटो : iStock

हम में से ज्यादातर लोग बढ़ते हुए वजन की समस्या से परेशान हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी कि गतिहीन जीवनशैली को मुख्य कारण मानते हैं। वजन बढ़ने के कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को नियमित रूप से वजन को कंट्रोल करने पर ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। इसके लिए कुछ लोग जिम में पसीना बहाकर कैलोरी बर्न करते हैं तो कुछ आहार में बदलाव करके वजन को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। पर क्या वजन घटाना इतना आसान है? 



विशेषज्ञों के मुताबिक वजन को कंट्रोल करना थोड़ा कठिन हो सकता है, अगर आप सही नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

अधिक वजन के शिकार लोगों को धूम्रपान और शराब से परहेज करने के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए विशेषज्ञ किन उपायों को प्रयोग में लाने की सलाह देते हैं, जिनसे आसानी से पेट की चर्बी कम करके कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है?

Weight Losing Tips in hindi, how to lose weight fast without medication
वजन कम करने वाले आहार - फोटो : iStock

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

प्रोटीन को आमतौर पर मांसपेशियों के निर्माण वाले पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है, यही कारण है कि वजन कम करने की कोशिश में लगे ज्यादातर लोग आहार से इस पोषक तत्व को कम कर देते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोगों को कार्ब्स और रिफाइंड शुगर की जगह प्रोटीन वाली चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए।

ये मैक्रोन्यूट्रिएंट मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने में मदद करने के साथ तृप्ति को बढ़ाते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Weight Losing Tips in hindi, how to lose weight fast without medication
वजन घटाने के उपाय - फोटो : Pixabay

कोल्ड ड्रिंक्स-सोडा के सेवन से बचें

वजन कम करने के लिए ऐडेड शुगर या रिफाइंड शुगर वाली चीजों के साथ कोल्ड ड्रिंक्स-सोडा के सेवन से परहेज करना चाहिए। ये शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे  पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है। सोडा या मीठे पेय तेजी से वजन बढ़ाने वाले माने जाते हैं, ऐसे में इन चीजों से बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए। वजन कम करने के लिए फलों के जूस का सेवन करना बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight Losing Tips in hindi, how to lose weight fast without medication
पौष्टिक चीजों का सेवन जरूरी - फोटो : Pixabay

फलों को बनाएं आहार का हिस्सा

वजन कम करने के दौरान भी शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, इसके लिए आहार में फलों को शामिल करना बेहतर विकल्प माना जाता है। तमाम तरह के मौसमी फल विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं जो शरीर को पोषण देने के साथ पेट की चर्बी को कम करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए फलों का नियमित सेवन बहुत आवश्यक है। 

विज्ञापन
Weight Losing Tips in hindi, how to lose weight fast without medication
वजन को रखें नियंत्रित - फोटो : istock

भोजन का विशेष ध्यान रखें

वजन कम करने के चक्कर में अक्सर लोग एक समय भोजन छोड़ देते हैं, हालांकि आपको नियमित रूप से पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन की आवश्यकता होती है। इसके लिए पत्तेदार साग या दाल, साबुत अनाज आदि का सेवन सुनिश्चित करें। पोषक तत्वों से भरपूर आहार का पालन करने से भी शरीर को पोषण मिलता है और पेट की चर्बी-वजम कम करने में मदद मिलती है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed