फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि इन घरेलू उपायों को अपना लिया तो नहीं कराना पड़ेगा पथरी का ऑपरेशन, बथुआ खाने से एक से दो सप्ताह में गल जायेगी पथरी

Wed, 02 Dec 2020 01:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 02 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
use this home remedies to remove kidney stone no need to go for operation
नमक और खनिज इकट्ठा होने लगते हैं तो वे थोड़े समय में पथरी बन जाते हैं

किडनी हमारे शरीर से समस्त विषैले तत्वों को बाहर करती है लेकिन कई बार यदि यह प्रक्रिया सही ढंग से नहीं हो पाती है तो किडनी में पथरी हो जाती है। पथरी ज्यादातर उन लोगों को होती है जो बहुत कम मात्रा में पानी पीते हैं। जब नमक और खनिज इकट्ठा होने लगते हैं तो वे थोड़े समय में पथरी बन जाते हैं। किडनी में जैसे ही पथरी का निर्माण होता है ऐसे में मनुष्य को असहनीय पीड़ा होने लगती है। कई बार चिकित्सक इसे ऑपरेशन से निकालने की सलाह देते हैं लेकिन यदि आप ऑपरेशन नहीं कराना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को धैर्य के साथ अपनाकर पथरी को खत्म कर सकते हैं।

  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

use this home remedies to remove kidney stone no need to go for operation
चौलाई के पानी से गल जाएगी पथरी - फोटो : Pixabay

चौलाई
यदि आप चाहते हैं कि किडनी के भीतर जो पत्थर है वो स्वयं ही गल जाए तो इसके लिए आपको करना होगा चौलाई का सेवन। पथरी को गलाने में यह बहुत कारगर है। जैसे ही आपको पथरी के बारे में पता चलता है आप इसका उबला हुआ पानी पीना शुरू कर दें। पथरी तो गलना शुरू होगी ही साथ ही पथरी के होने से उठने वाले दर्द में भी राहत मिलेगी।

use this home remedies to remove kidney stone no need to go for operation
बथुआ खाने से एक-दो सप्ताह में गल जाएगी पथरी

बथुआ
सर्दियों में तो बथुआ आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यदि आप चाहते हैं कि एक से दो सप्ताह के भीतर आपके शरीर में मौजूद किडनी की पथरी खत्म हो जाए तो प्रतिदिन बथुआ का साग खाएं या फिर आप बथुआ को पानी में उबालकर उसे छानकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर भी थोड़ी- थोड़ी मात्रा में तीन से चार बार खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
use this home remedies to remove kidney stone no need to go for operation
जीरे को शक्कर के साथ मिलाकर खाएं - फोटो : Pixabay

जीरा
जीरे को शक्कर के साथ मिलाकर खाने से पथरी शरीर से बाहर निकल जाती है। यह उपाय महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक है। जीरे को शक्कर को समान मात्रा में एकसाथ मिलाकर रख लें और दिन में तीन से चार बार इसे ठंंडे पानी के साथ लें। ऐसा करने से पथरी पेशाब के माध्यम से बाहर हो जाएगी। 

विज्ञापन
use this home remedies to remove kidney stone no need to go for operation
इस पेस्ट को दिन में तीन बार एक-एक चम्मच करके पानी में डालकर पिएं - फोटो : सौंफ

सौंफ का पेस्ट
सौंफ खाने से किडनी की सफाई होती है। यदि आपको किडनी की पथरी हो गई है तो प्रतिदिन चलते- फिरते सौंफ खाएं। सौंफ का एक पेस्ट इस समस्या में बेहद गुणकारी होता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए सौंफ, मिश्री और खड़े धनिये को रात को एक लीटर पानी में भिगो दें। अगले दिन शाम को इस मिश्रण को मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट को दिन में तीन बार एक-एक चम्मच करके पानी में डालकर पिएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed