फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरों के बीच तकिया लगाकर सोएं, फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

Wed, 25 Nov 2020 10:58 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 25 Nov 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Tucking a pillow between legs while sleeping have many health benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिनभर की व्यस्तता के बाद बहुत आवश्यक है कि रात में अच्छी और सुकूनभरी नींद आए। अच्छी नींद के लिए बहुत आवश्यक है कि आपके सोने का तरीका सही हो। सोने का तरीका कुछ इस प्रकार हो कि शरीर के किसी भी अंग पर किसी तरह का दबाव न पड़े। यदि रात में दोनों पैरों के बीच तकिया लगाकर किसी एक करवट सोने की आदत आप डाल लेंगे तो फिर अच्छी नींद की भी आदत आपको हो ही जाएगी। इस तरह से सोने से न सिर्फ अच्छी नींद आती है बल्कि कई सारी शारीरिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए वो सभी समस्याएं जो इस तरह से सोने से होती हैं दूर।

Tucking a pillow between legs while sleeping have many health benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मांसपेशियों में नहीं उठता दर्द
यदि आप अच्छी नींद नहीं सो पाते हैं , दिमाग में प्रतिपल कोई चिंता बनी रहती है तो दोनों पैरों के बीच तकिये को लगाकर सोएं। दोनों घुटनों के बीच तकिये को लगाने से घुटने एक दूसरे से टकराते नहीं हैं। शरीर का पॉश्चर सही रहता है जिससे कि मांसपेशियों में खिंचाव नहीं रहता है। यदि मांसपेशियों में पहले से खिंचाव महसूस हो रहा है तो इस तरह से सोएं, सुबह तक सारा दर्द दूर हो जाएगा।

Tucking a pillow between legs while sleeping have many health benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं के लिए है आदर्श तरीका
गर्भावस्था में लंबे समय तक किसी एक स्थिति में सो पाना बहुत मुश्किल होता है। पैरों के बीच तकिया लगाकर किसी एक ओर करवट लेकर सोने से रीढ़ की हड्डी पर जोर कम पड़ता है। जिससे कि गर्भावस्था में आरामदायक नींद आती है और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है क्योंकि शरीर के किसी भी हिस्से पर भार नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tucking a pillow between legs while sleeping have many health benefits
back pain

कमर और रीढ़ की हड्डी के दर्द से निजात
हमारी रीढ़ की हड्डी एक जैसी लम्बी-पूरी नहीं होती है, उसमें थोड़ा घुमाव होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण कई सारे लोग कमर और रीढ़ के दर्द से परेशान रहते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि जब आप सोएं तो तकिये को दोनों पैरों के बीच रखकर एक करवट पर सोएं। ऐसा करने से कमर और रीढ़ की हड्डी पर जोर नहीं पड़ेगा। शरीर को आराम मिलेगा। दर्द शरीर से गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
Tucking a pillow between legs while sleeping have many health benefits
blood circulation - फोटो : social media

रक्त संचार में होता है सुधार
कई बार जब हम सोते हैं, तो रक्त संचार रुक जाता है, उसके पीछे कारण यह होता है कि कई बार हमारे सोने का तरीका ऐसा होता है कि जिस मुख्य नस से रक्त ह्रदय तक जाता है उस पर जोर पड़ता है और रक्त संचार में बाधा उत्पन्न हो जाती है। यदि आप पैरों के बीच तकिया लगाकर सोना शुरू कर देंगे तो सुबह उठने पर आपको शरीर के किसी भी अंग में किसी प्रकार का दर्द या खिंचाव महसूस नहीं होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed