फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sugar Side Effects: ज्यादा मीठा खाने से शरीर पर क्या होता है असर? सिर्फ डायबिटीज ही नहीं इन रोगों का भी खतरा

Thu, 24 Aug 2023 05:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Aug 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
too much sugar side effects on health know why added sugar is bad for you
ज्यादा मीठा खाने के नुकसान - फोटो : iStock

स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जिन चीजों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, उनमें चीनी सबसे प्रमुख है। अधिक चीनी या मीठी चीजों का सेवन कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। चीनी वाली चीजों के अधिक सेवन के कारण डायबिटीज का खतरा सबसे अधिक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके जोखिम सिर्फ मधुमेह तक ही सीमित नहीं हैं, इसका शरीर पर और भी कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है, उनमें स्वाभाविक रूप से चीनी की भी मात्रा अधिक हो सकती है। फल और सब्जियां, अनाज और डेयरी जैसे प्राकृतिक उत्पादों में मौजूद शर्करा को शरीर के लिए उतना हानिकारक नहीं माना जाता है जितना कि ऐडेड शुगर।

आइए जानते हैं कि अगर आप ऐडेड शुगर वाली चीजों का सेवन अधिक करने लगते हैं तो शरीर पर इसके किस प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

too much sugar side effects on health know why added sugar is bad for you
ज्यादा चीनी हो सकती है हानिकारक - फोटो : istock

अधिक मीठा खाने के नुकसान

हार्वर्ड टी.एच. चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में पोषण विभाग प्रोफेसर डॉ. फ्रैंक हू कहते हैं, एडेड शुगर के कारण शरीर में डायबिटीज से लेकर मोटापा तक की बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है। मोटापा की समस्या को कई अन्य गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, आर्थराइटिस और पाचन संबंधी समस्याओं से जोड़कर देखा जाता रहा है, ऐसे में अगर आप अधिक चीनी या मीठी चीजों का सेवन करते हैं तो यह कई प्रकार से हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

आइए जानते हैं कि बहुत अधिक मीठा खाना शरीर के लिए किस प्रकार से नुकसानदायक है?

too much sugar side effects on health know why added sugar is bad for you
डायबिटीज का खतरा - फोटो : iStock

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

अधिक चीनी या मीठी चीजों का सेवन शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाने का कारण बन सकती है, लंबे समय तक शुगर का स्तर बढ़ा रहना टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कारक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जब आप अपने शरीर की आवश्यकता से अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ता है, जो डायबिटीज के जोखिमों को बढ़ाने वाली समस्या मानी जाती है। शर्करा युक्त खाद्य और पेय पदार्थों में बहुत अधिक कैलोरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
too much sugar side effects on health know why added sugar is bad for you
हृदय रोगों का बढ़ता खतरा और बचाव - फोटो : istock

हृदय की सेहत को नुकसान

2014 में जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि चीनी वाली चीजों का अधिक सेवन हृदय रोग और इसके कारण मृत्यु के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। 15 साल के अध्ययन के दौरान, जिन लोगों ने अपनी 17 से 21 फीसदी कैलोरी, ऐडेड शुगर से प्राप्त की उनमें हृदय रोगों से मरने का जोखिम उन लोगों की तुलना में 38% अधिक देखा गया, जो चीनी का सेवन कम करते हैं।

विज्ञापन
too much sugar side effects on health know why added sugar is bad for you
मोटापे का खतरा और बचाव - फोटो : iStock

मोटापे का प्रमुख कारण

मोटापे की समस्या को शरीर में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है और यदि आप दैनिक रूप से अधिक मात्रा में चीनी या मीठी चीजों का सेवन अधिक करते हैं तो इसके कारण मोटापा होने का जोखिम काफी बढ़ सकता है।

अधिक चीनी की मात्रा कैलोरी को बढ़ाती है जिसके कारण शरीर में अतिरिक्त फैट की भी मात्रा बढ़ने लगती है। ये स्थितियां कई गंभीर रोगों का प्रमुख जोखिम कारक हो सकती हैं।


--------------
स्रोत और संदर्भ
The sweet danger of sugar

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed