हम जब भी खाना खाते हैं तो कोई न कोई ऐसी चीज जरूर होती है, जिसका सेवन करना हमें काफी पसंद होता है। इसलिए हम उस चीज को अपने खाने में जरूर शामिल करते हैं। वो खास चीज एक तो हमें पसंद होती है और दूसरा ये भी हो सकता है कि वो हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभदायक हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हम दही को अपने भोजन में शामिल करते हैं, तो हमें कई पोषक तत्व मिल सकते हैं। कई लोग दही का सेवन रोज करते हैं, लेकिन कई लोग ऐसा नहीं करते हैं। तो चलिए दही के उन फायदों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में शायद आप अब तक नहीं जानते होंगे।
दही के ये फायदे जानते हैं आप? सेहत को मिल सकते हैं कई लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रोजाना दही खाने से हमें पेट से जुड़ी समस्याएं नही होती और हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है। दही हमें तरोताजा रखने में भी मदद करती है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन- बी6 व विटामिन- बी12 और राइबोफ्लेविन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही नहीं, दही बालों, ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों को कई तरीकों से फायदा देने के लिए जानी जाती है। जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं, उनके लिए दही काफी फायदेमंद मानी जाती है।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें रोज दही खाने से इस खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। दही के सेवन से हमारा प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होता है। यहां तक कि जिन लोगों को अनिंद्रा की समस्या होती है, अगर वो दही को अपने खाने में शामिल करते हैं और इसका नियमित सेवन करते हैं तो ये उन्हें काफी फायदा दे सकती है। दही को एनर्जी बूस्टर के तौर पर भी जाना जाता है, इसे खाकर हमें नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
दही में लैक्टोबैसिलस नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है। ये पॉजिटिव लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं, जो कि सड़ते हुए पौधों और दूध से बनी चीजों में पाए जाते हैं। लेकिन ये खराब बैक्टीरिया नहीं होते बल्कि, हमारे शरीर के लिए ये काफी लाभदायक होते हैं। ये हमारे पेट, जेनिटल और यूनिनरी में पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया हमें बीमार नहीं करते हैं। दही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और हमारे वजन को कम करने में भी लाभदाक होती है। यहां तक कि दही त्वचा की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी उपयोगी मानी जाती है।
अगर हम अपने सिर पर रूसी या झड़ते बालों से परेशान हैं तो इसमें हमारी मदद दही कर सकती है। हम दही को सीधे अपने बालों पर लगा सकते हैं, और फिर आधे घंटे बाद धो सकते हैं। इससे हमें इन समस्याओं को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। दही में दूध के बराबर ही पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए दही खाने से हमारी हड्डियां तो मजबूत होती ही है, साथ ही हमारे दांत भी मजबूत होते हैं। दही खाने से तनाव और टेंशन को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसलिए दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।