Health Tips Jaggery Tea Benefits : सेहत के लिए पौष्टिक आहार जितना फायदेमंद है, उतना ही कुछ चीजों का सेवन नुकसानदायक भी है। भारत में चाय का सेवन बहुत अधिक मात्रा में होता है। लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। वहीं सर्दियों में चाय की खपत बढ़ जाती है। लोग सर्दी में गर्माहट पाने के लिए दिनभर में कई बार चाय पीते हैं। हालांकि चाय का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चाय के अधिक सेवन से परहेज की हिदायत देते हैं। लेकिन अगर आपको चाय पीना ही है,तो गुड़ की चाय सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। गुड़ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। गुड़ में भरपूर प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए भी गुड़ फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि गुड़ की चाय पीने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
Health Tips: सेहत के लिए लाभकारी है गुड़ की चाय, इन समस्याओं को करती है दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाचन तंत्र मजबूत होता है
चीनी की जगह गुड़ मिलाकर तैयार की गई चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका नियमित सेवन कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से बचाव करता है और पाचन को दुरुस्त करता है.
एनीमिया
जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की शिकायत होती है, उन्हें गुड़ की चाय पीनी चाहिए। गुड़ से बनी चाय में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। जिसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़ की चाय का नियमित सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए
जो लोग पतले दिखने के लिए वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें चाय के सेवन से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। चाय में मौजूद चीनी का सेवन शरीर का फैट बढ़ाता है। हालांकि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गुड़ की चाय फायदेमंद हो सकती है।
माइग्रेन से राहत
अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है और अक्सर सिरदर्द रहता है तो गुड़ की चाय का सेवन नियमित तौर पर शुरू कर दें। गुड़ में पाए जाने वाले पोषण तत्व माइग्रेन की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
-------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।